Aaj k Sona Chandi k Bhav : दिसंबर के पहले दिन ही सोने-चांदी के भावों में उछाल
देखें आज के सोना-चांदी के रेट
Aaj k Sona Chandi k Bhav : दिसंबर माह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। देश की प्रसिद्ध वेबसाइट के अनुसार आज यानि 1 दिसंबर 2025 को सोना 1 लाख 26 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी के भाव भी 1 लाख 64 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास देखने को मिला। आइए जानते हैं आज के सोना-चांदी के ताजा भाव क्या रहे। हालांकि इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है।
IBJA के अनुसार सोमवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 26 हजार 590 रुपए दिखाया गया है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी का भाव भी 1 लाख 64 हजार 359 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जो भाव दिवाली के आसपास चल रहे थे, वही भाव अब (Aaj k Sona Chandi k Bhav) चढ़ते जा रहे हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है (Aaj k Sona Chandi k Bhav)
सोना-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 126591 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126084 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115957 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94943 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74056 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 164359 रुपये प्रति किलोग्राम

Aaj k Sona Chandi k Bhav : दिल्ली सर्राफा बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। आज यानि सोमवार को 10 ग्राम सोने 1 लाख 30 हजार 160 रुपए का हो गया है। चांदी की कीमत भी बढ़कर 1 लाख 72 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। इसमें सभी तरह का टैक्स शामिल है। MCX पर 10 ग्राम सोना 1 लाख 26 हजार 100 रुपए 24 कैरेट तथा चांदी 1 लाख 63 हजार 650 रुपए प्रति किलोग्राम दर्शाया जा रहा है।
Aaj k Sona Chandi k Bhav क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के अनुसार फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने को मजबूत समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि संभावित दर कटौती और स्थिर डॉलर ने इस सप्ताह सोने की कीमतों को बल दिया है। इसके अलावा वैवाहिक सीजन चला हुआ है, इसलिए भी सोना-चांदी की कीमतें तेजी पकड़ रही हैं।
अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो ये बातें जरूर ध्यान रखिएगा कि सोना हमेशा हॉलमार्क का हो। जिस दिन खरीददारी करें, उस दिन का भाव जरूर चेक करें। राष्ट्रीय स्तर पर जो कीमत होती है, उसके बाद लोकल मार्केट का चार्ज लगाने के बाद सोने-चांदी का रेट क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेकर ही सोना-चांदी खरीदें।










