Skoda Epiq EV : 440 किलोमीटर की रेंज के साथ स्कोडा की नई एसयूवी लांच, जानें कैसे हैं फीचर
भारतीय बाजार के हिसाब से गाड़ी की रेंज आधुनिक तकनीक के साथ आई यह किफायती कार
Skoda Epiq EV : कार निर्माण के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखने वाली कंपनी स्कोडा ने अपनी नई कार लांच कर दी है। Skoda Epiq EV के नाम से बाजार में उतारी गई यह कार सबसे अधिक चर्चा अपनी रेंज के लिए बटोर रही है। निर्माताओं का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर की रेंज देगी। ऐसे में भारतीय बाजार के हिसाब से इस कार को काफी अहम माना जा रहा है।
दरअसल भारतीय बाजार में सभी प्रमुख कंपनियों अपने ईवी सेगमेंट को बढ़ा रही हैं। जिस प्रकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में ईवी कारों का भविष्य काफी सुनहरा दिख रहा है। ऐसे में स्कोडा की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी एपिक ईवी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार कंपनी द्वारा क्लेम 440 किलोमीटर की रेंज अन्य प्लेयर के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रही है। इस कार को जल्द ही भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये एक्स शोरूम होने की संभावना है।
भविष्य की कार वाली झलक
कार एक्सपर्ट वरुण संधु के अनुसार Skoda Epiq EV भविष्य के डिजाइन और लुक को प्रदर्शित कर रही है। इसकी ब्लैक्ड आउट ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स के साथ स्पोर्टी फ्रंट बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट, T-शेप एलईडी टेललैंप्स काफी आकर्षक दिखते हैं। इसके साथ ही इसमें एरॉ ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील हैं और फ्रंट ग्रिल टेक-डेक दी जा रही है। कार का एयरोडायनैमिक्स बहुत ही अच्छा है।
दुनिया भर में चर्चा
स्कोडा की यह नई Epiq EV अपनी रेंज और फीचर के कारण आज के दिन दुनिया भर चर्चित है। इस को ईवी कारों की दुनिया में सबसे किफायती कार माना जा रहा है। इसके साथ ही कार में फीचर और आधुनिकता को जो कोंबो तैयार किया है, वह अपने आप में विशेष है। हालांकि लंबे समय से बाजार में स्कोडा की इस ईवी एसयूवी की प्रतीक्षा थी। माना जा रहा है कि स्कोडा जैसी कंपनी के लिए यह कार बहुत विशेष होने वाली है। विशेषकर भारतीय बाजार में इसकी काफी मांग हो सकती है।
क्या हैं कार की विशेषताएं
इस कार की कई विशेषताएं हैं। यदि भारतीय बाजार के हिसाब से बात करें तो कार दूसरी एसयूवी से अलग दिख रही है। क्योंकि
इस गाड़ी के निर्माण में स्कोडा ने पहली बार मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज का प्रयोग किया है। कार की लंबाई 4171 एमएम और चौड़ाई 1798 एमएम की है। वहीं कार 1581 एमएम ऊंची है, जो इसको कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी का रूप देती है। इस कार में 2,601 एमएम का व्हीलबेस ऑफर किया जा रहा है। इसलिए यह भारतीय बाजार के लिए काफी अच्छी हो सकती है।
10 स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम
वरुण संधु के अनुसार कार में कई सारी खूबियां हैं। यह तो पहले ही साफ है कि यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। ऐसे में इसकी तुलना इसी श्रेणी की गाड़ी व सुविधाओं के साथ हो सकती है। इसके बावजूद गाड़ी का केबिन स्पेस काफी अच्छा है।
इंटीरियर पर काफी काम हुआ है और यह लग्जरी फील देने वाला है। 13 इंच का एंड्रॉइड-बेस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10 स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम काफी अच्छे फीचर हैं। साथ में पैनोरमिक सनरूफ और 475 लीटर का बूट स्पेस गाड़ी को बहुत ही बेहतर बना रहा है।
सबसे महत्वपूर्ण फीचर है बैटरी और रेंज
इस कार की सबसे अधिक चर्चा इसकी रेंज और बैटरी पैक के कारण ही हो रही है। यह अकेली ऐसी कार है, जिसमें MEB+ इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म के आधार पर तैयार किया गया है। क्योंकि यह फ्रंट व्हील ड्राइव की तकनीक पर है। गाड़ी में 38.5 kWh और 55 kWh जैसे जो बैटरी पैक दिए जा रहे हैं। इससे एक बार चार्ज करने पर कार को 440 किलोमीटर तक चलाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। यह बैटरी पैक केवल 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने पर सक्षम है।










