Weather Update : राजस्थान व हरियाणा में बदलेगा मौसम, शीत लहर की बढ़ी आशंका

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी अपडेट, इन क्षेत्रों में वर्षा की संभावना

Weather Update : मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। इसके चलते पूरे उत्तरी क्षेत्र में तेजी से ठंड बढ़ रही है। राजस्थान व हरियाणा में मौसम को देखते हुए शीत लहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

हालांकि फिलहाल गेहूं की बिजाई का काम जोरों से चल रहा है और ऐसे में वर्षा होती है तो इस काम में अवरोध आएगा। साथ ही गेहूं की बिजाई में देरी भी होगी। वहीं अभी वर्षा होने से प्रदूषण से राहत मिल सकती है। फिलहाल क्षेत्र में पश्चिमी हवा चल रही है। इसके कारण ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हरियाणा व राजस्थान के कई क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है।

वहीं दोनों ही राज्यों में शीतलहर की भी आशंका है। इसके लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। हालांकि अभी मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 21 नवंबर से 27 नवंबर तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बेशक अभी दिन के समय तापमान सामान्य रहता है, लेकिन सुबह व शाम के साथ रात को पारा गिरने लगा है। हरियाणा में नारनौल का तापमान रात के समय 6 डिग्री तक जा चुका है। इसके चलते अब ठंड तेजी से बढ़ेगी।

Weather Update : शीत लहर का येलो

ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने हरियणा व राजस्था के कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक हालांकि मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में इसी सप्ताह में अगले तीन दिन तक शीत लहर शुरू हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान में इसका प्रकोप अधिक रहेगा। साथ ही बारिश की भी संभावना बन रही है। राजस्थान राज्य की बात करें तो न्यूनत्म तापमान में लगतार गितरावट दर्ज की जा रही है। अलग-अलग जिलों में न्यूनत्म तापमान 5 से 13 डिग्री तक पहुंच गया है। सामान्य तापमान की बात करें तो यह इससे करीब 4 डिग्री कम है। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में सीकर के साथ टोंक और नागौर जिलों के में शीत लहर की आशंका है।

Weather will change in Rajasthan and Haryana, possibility of cold wave increases
राजस्थान – हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट

Weather Update : ठंड के बीच बारिश का भी अलर्ट

एक ओर तो ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने वीरवार को राजस्थान के कई हिस्सों में 20 नवंबर के बाद बारिश की संभावना जताई है। 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसका असर साथ लगते हरियाणा राज्य में भी दिखेगा। हरियाणा के भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। राजस्थान के मौसम विभाग 14 नवंबर से 27 नवंबर तक का मौसम अपडेट जारी किया गया है। इस मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 21 से 27 नवंबर के बीच बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि इससे पहले तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather Update : हरियाणा में मौसम का हाल

Haryana Weather : राजस्थान के साथ लगते हरियाणा राज्य में भी ठंड तेजी से बढ़ रही है। कुछ क्षेत्रों में हल्की धुंध के साथ सुबह शाम ठंडी हवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि दिन के समय धूप से लोगों को राहत मिल रही है। विशेषकर राजस्थान के साथ लगते जिलों में तापमान गिर रहा है। नारनौल में तापमान 6 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं कई क्षेत्रों में रात को न्यूनत्म तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने लगा है।

हरियाणा के गुरुग्राम में तापमान 8 डिग्री तक गिर गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. मदन खीचड़ के अनुसार हिसार में दिन के समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा। 19 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 19 नवंबर से इसमें बदलाव होगा। बेशक अभी बारिश की संभावना बहुत अधिक नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे ठंड और अधिक बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button