Gold Silver Price : देश में दिवाली के बाद पहली बार सोना-चांदी की कीमतें बढ़ी
देखें देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोना-चांदी की कीमतें
Gold Silver Price : दिवाली के बाद पहली बार सोना-चांदी की कीमतों में वीरवार को बढ़ौतरी देखने को मिली। सोना करीब दो हजार और चांदी पांच हजार रुपए महंगी हो गई है। आइए देश भर के बड़े शहरों में आज यानि 30 अक्तूबर को सोना-चांदी के (30 October Gold Silver Rate) की कीमतें क्या रही, इसके बारे में आपको बता रहे हैं। आने वाले दिनों में सोना-चांदी के भाव उतरेंगे या चढ़ेंगे, विशेषज्ञ क्या कहते हैं, इसके बारे में भी बताते हैं।
हरियाणा के गुरुग्राम की बात करें तो यहां वीरवार को मार्केट में 24 कैरेट सोने (Gold Silver Price) का भाव 1 लाख 22 हजार 255 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 173 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 कैरेट खरे सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 240 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं बात करें मध्य प्रदेश की तो मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 कैरेट सोना 1 लाख 22 हजार 245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका।
Gold Silver Price Today : देश के इन बड़े शहरों में क्या रहे सोना-चांदी के रेट
अगर और बड़े शहरों की बात करें तो पुणे में 24 कैरेट सोना 1 लाख 22 हजार 240 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 1 लाख 22 हजार 229 रुपए प्रति 10 ग्राम, सूरत में 1 लाख 21 हजार 163 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट रहा। अयोध्या में 24 कैरेट सोने का मार्केट भाव 1 लाख 21 हजार 173 रुपए प्रति 10 ग्राम तो नोएडा में 1 लाख 22 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव रहा। गाजियाबाद की बात करें तो यहां मार्केट में 24 कैरेट सोने (Gold Silver Price) की कीमत 1 लाख 22 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।बंगलौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार 750 रुपए रहा। यह कीमत 10 ग्राम सोने की बताई जा रही है। चांदी की कीमत भी 1 लाख 46 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रही।
अब बात करते हैं देश की प्रसिद्ध वेबसाइट IBJA की। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार वीरवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार 628 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। कल तक यहां सोना 1 लाख 18 हजार रुपए था। एक ही दिन में दो हजार रुपए के करीब उछाल देखने को मिला। चांदी की बात करें तो चांदी का रेट भी वीरवार को 1 लाख 46 हजार 633 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले यह प्राइस 1 लाख 41 हजार रुपए चल रहा था। चांदी के रेटों में भी पांच हजार के करीब उछाल देखने को मिला।
सोने-चांदी का भाव: (30 October Sona Chandi K Bhav)
- शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 120628 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 120145 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 110495 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 90471 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 70567 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 146633 रुपये प्रति किलोग्राम
दूसरी तरफ अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में (Gold Silver Price) सोने के भाव 30 अक्तूबर को 1 लाख 24 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। हालांकि चांदी की कीमतें 1 लाख 51 हजार 700 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई। MCX में सोने के वायदा भाव गिरकर 1,19,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 1,44,793 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इस बाजार में सोने में गिरावट, चांदी में तेजी देखने को मिली।










