New mobile recharge plan : मोबइल फोन रिचार्ज के लिए Jio और BSNL ने लांच किए जबरदस्त प्लान

कम कीमत के रिचार्ज पर मिल रहे अधिक लाभ, जानें प्लान के बारे में

New mobile recharge plan : एक बार फिर से टेलीकाम क्षेत्र में कंपनियों की प्रतिस्पर्धा दिख रही है। क्योंकि हाल ही में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी जियो व सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बीएसएनएल ने नए रिचार्ज प्लान लांच किए हैं। नए रिचार्ज प्लान तो सभी कंपनी आफर करती रहती हैं, लेकिन इन दोनों कंपनियों द्वारा जो प्लान लांच किए हैं, वे बहुत ही कम कीमत में ग्राहकों को बेहतर लाभ दे रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं इन दोनों प्लान के बारे में।

आज के समय में हर घर में कई -कई मोबाइल फोन हैं। सभी में रिचार्ज काफी महंगा पड़ता है। कुछ फोन तो ऐसे होते हैं, कि उनका अधिक यूज भी नहीं होतो, लेकिन उनको भी सभी अन्य फोन की तरह ही रिचार्ज करवाना पड़ता है। ऐसे में रिलायंस Jio और BSNL के यह प्लान काफी किफायती हो सकते हैं। हालांकि इनमें सुविधाएं काफी दी जा रही है। ऐसे में आप अपने क्षेत्र में नेटवर्क उपलब्धता के आधार पर ही कंपनी का चयन करते हैं।

New mobile recharge plan : रिलायंस Jio 189 प्लान

रिलायं जियो देश में डेटा और कालिंग के क्षेत्र में बहुत ही आगे रहता है। साथ ही फोन में कालिंग के साथ अन्य कई लाभ मिलत जाते हैं, जैसे ओटीटी की सब्सक्रिप्शन की सुविधा। ऐसे में Jio सिम कार्ड का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को सस्ता और बेसिक रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। इस प्लान से उन ग्राहकों को अधिक लाभ होगा, जिनकी कालिंग अधिक होती है डेटा का यूज कम होता है। क्योंकि इसमें कालिंग, SMS और थोड़ा डेटा दिया जा रहा है। Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऐसे उपभोक्ता ले सकते हैं। इस प्लान में Jio 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड काल और SMS की सुविधा भी रहेगी।

New mobile recharge plan : 300 एसएमएस

हालांकि आज के जमाने में एसएमएस का प्रचलन कुछ कम है, लेकिन बहुत सारे कार्य आज भी एसएमएस से होते हैं। या फिर किसी सामने वाले के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो उसके एसएमएस ही भेजा जाता है। इस प्लान में जहां उपभोक्ता 28 दिन तक असिमित कालिंग का मजा ले सकता है, वहीं उसे 300 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं कालिंग किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती है। साथ ही 2 GB डेटा भी मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि यह डेटा प्रयोग होने के बाद भी इंटरनेट मिलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि इसके बाद यूजर्स को 64 kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।

JioTV के साथ JioAICloud सब्सक्रिप्शन भी

जैसे की पहले ही बताया था कि जियो के रिचार्ज में अन्य लाभ भी मिल जाते हैं। ऐसे में इस प्लान में भी यूजर्स को JioTV एवं JioCloud का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से मुफ्त दे रही है। इससे आप अपना मनोरजंन तो कर ही पाएंगे, साथ ही क्लाउड स्टोरेज का लाभ भी मिल जाएगा। क्योंकि JioTV पर आप लाइव टीवी चैनल देख पाएंगे। यह विकल्प जियो द्वारा इस पैके में दिया जा रहा है।

New mobile recharge plan : BSNL के प्लान में 100 GB डेटा

हाली ही में BSNL भी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान आफर कर रहा है। इसमें अब कंपनी का नया प्लान आया है। इसमें 100जीबी डेटा का लाभ मिल रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा भी रहेगी। 1 महीने की वैलिडिटी वाले इस प्लान में उपभोक्ताओं को BiTV का एक्सेस भी दिया जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल सिर्फ 251 रुपये चार्ज कर रही है। इसकी जानकारी बीएसएनएल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई है। 251 रुपये वाले इस प्लान में असिमित कालिंग के साथ 100GB हाई-स्पीड डेटा 30 दिनों तक मिलेगा। साथ में 100 SMS भी मिल रहे हैं। यह प्लान 31 जनवरी तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button