Cold Wave and Snowfall : पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
Cold Wave and Snowfall : आधा दिसंबर आने के साथ ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है। जहां उत्तर भारत में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिन दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में काफी सर्दी भरे रहेंगे।
मौसम विभाग (IMD) ने देश की जधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) को लेकर चेतावनी की घोषणा की है। यह प्रभाव पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण है। इसके चलते 18 दिसंबर तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से नीचे जाएगा। IMD ने दिल्ली के कुछ इलाकों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि बर्फीली हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट रहेगी। सुबह और शाम के समय ठिठुरन काफी ज्यादा महसूस होगी। ऐसे में18 दिसंबर तक मौसम का मिजाज काफी सर्द रहने वाला है।
Cold Wave and Snowfall : पहाड़ों पर बर्फबारी
मैदानी इलाकों के मौसम की बात की जाए तो अब दो दिन से ठंड अधिक बढ़ी है। इसका मुख्य कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी माना जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश तक सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर दिख रहा है। इससे कुछ जगह पर तापमान शून्य तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी चल रही है। इससे एक ओर पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं तो यहां के लोगों के लिए यह मौसम चुनौती बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों से चल रही ठंडी हवाएं सीधी मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। इसके कारण दिल्ली तक ठंड बढ़ रही है।
Cold Wave and Snowfall : धुंध भी कर रही परेशान
एक ओर जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं धुंध भी लोगों को परेशान कर रही है। दो दिन से शुरू हुई धुंध ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके कारण सड़क पर चल रहे वाहनों के साथ-साथ ट्रेन सेवा भी प्रभावित है।

Cold Wave and Snowfall : बढ़ रहे हादसे
उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ धुंध भी बढ़ रही है। इससे हादसों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। रविवार से यह धुंध शुरू हुई। रविवार को ही 40 से अधिक हादसे हुए। इसमें कई जगह हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को भी सुबह 10 बजे तक धुंध छाई रही। इसके कारण सुबह -सुबह वाहन रेंग कर सड़क चलते रहे। कई जगह हादसों के भी समाचार आए हैं।
Cold Wave and Snowfall : 18 दिसंबर तक अलर्ट
IMD ने पूर्वानुमान दिया है कि 18 दिसंबर तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रहने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी रहेगी। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में सर्दी के रूप में देखा जाएगा। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी, लेकिन फिलहाल 18 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में शीतलहर की संभावना है। साथ में धुंध भी रहेगी। वहीं राजस्थान में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में शीतलहर बर्फबारी भी रहेगी। इससे यहां सर्दी का डबल अटैक रहेगा।










