Health Update India: 2029 तक जोड़ी जाएंगी मेडिकल की 75000 अतिरिक्त सीटें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के धार और बेतूल में मेडिकल कालेज के भूमि पूजन में भाग लिया
Health Update India: देश में चिकित्कों की कमी दूर करने के लिए केंद्र सरकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसके तहत ही केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के धार और बेतूल जिलों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) माडल के आधार पर दो नए मेडिकल कालेज के लिए भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। मध्य प्रदेाश में पीपीपी माडल पर चार मेडिकल कलोज बनाए जा रहे हैं। इसमें धार, बेतूल, कटनी और पन्ना के मेडिकल कालेज शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में न सिर्फ चिकित्सा क्षेत्र मजबूत होगा, मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।
मध्यप्रदेश में पीपीपी माडल के तहत बन रहे मेडिकल कालेज के लिए राज्य सरकार ने 25 एकड़ तक की भूमि पट्टे पर दी है। अब निजी सेवा प्रदाता मेडिकल कालेज के लिए भवन, छात्रावास, प्रयोगशालाएं और आवासीय परिसरों सहित शैक्षणिक और अन्य भवनों का निर्माण करेंगे। हालांकि यह मेडिकल कालेज राज्य सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में मेडिकल कालेज की संख्या 387 थी। अब यह बढ़कर 819 हो गई है। इसके अलावा एमबीबीएस की सीटें दोगुनी से भी अधिक बढ़ी हैं। पहले जहां देश में 51000 सीट थी, वहीं अब यह 1.28 लाख से अधिक हो गई हैं। सरकार का प्रयास है कि 2029 तक 75000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी
जाएं।
Health Update India : चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धी
इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने धार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पीपीपी माडल चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा वितरण के विस्तार के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है। भारत की स्वास्थ्य प्रणाली, जो कभी मुख्य रूप से उपचारात्मक देखभाल पर केंद्रित थी, वर्ष 2017 से एक महत्वपूर्ण बदलाव से गुज़री है। अब निवारक, संवर्धक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल सेवा की ओर अग्रसर है।(MP News)

Health Update India : मातृ मृत्यु दर में दोगुना से भी अधिक कमी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भावस्था से लेकर सुरक्षित संस्थागत प्रसव और टीकाकरण की सुविधा प्रदान करने में 1.82 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की भूमिका विशेष रही है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग देश भर मेें यू-विन पोर्टल से 2.5 करोड़ गर्भवती महिलाओं और 2.5 करोड़ बच्चों के लिए वास्तविक समय में टीकाकरण निगरानी का कार्य किया जा रहा है। (health news)
देश में संस्थागत प्रसव 89 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। देश में मातृ मृत्यु दर में गिरावट वैश्विक औसत से दोगुनी से भी अधिक है। इतना ही नहीं 40 करोड़ से अधिक लोगों की उच्च रक्तचाप की जांच की गई है, जिनमें से 6.80 करोड़ लोगों का उपचार शुरू किया गया है। 40 करोड़ से अधिक लोगों की मधुमेह की जांच कर 4.60 करोड़ लोगों का इलजा शुरू किया गया है। उन्हें उपचार मिल रहा है।
Health Update India : समय पर हो सके कैंसर का इलाज
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। इसके तहत कैंसर जैसी बीमारी के इलाज की भी रूपरेखा तैयार की गई है। कैंसर स्क्रीनिंग पहल से लाखों ऐसे लोग हैं, जिनमें समय से कैंसर की पहचान हुई है। इससे कैंसर का इलाज संभव हो पाता है। समय पर इलाज होने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से मरीज को बचाया जा सकता है।
Health Update India : आयुष्मान भारत योजना से हो रहा लाभ
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने गरीब लोगों को बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना भी शुरू की है। इसके तहत निश्चित राशि तक का इलाज निजी अस्पतालों में करवाया जा सकता है। या फिर उन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में है तो वहीं इलाज की सुविधा मिलती है। इससे देश भर में लाखों गरीब लोगों को लाभ हो रहा है।










