MBBS seat : खुशखबरी : एमबीबीएस की 10650 सीट बढ़ी

41 नए मेडिकल कालेज के लिए सरकार की स्वीकृति

MBBS seat : मोदी सरकार ने देश में चिकित्सीय ढांचा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इसके तहत देश में एमबीबीएस की दस हजार 650 सीट बढ़ा दी गई हैं। साथ ही 41 नए मेडिकल कालेज को भी मंजूरी दी गई है। इससे आने वाले सालों में चिकित्सकों की कमी तो पूरी होगी ही साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधार भी होंगे।

इसको लेकर सरकार पहले से ही योजना बना रही थी। वर्ष 2024 में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल की सीट बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके अनुरूप अब इस योजना पर का शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के अनुसार ही अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग

(एनएमसी) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए 10,650 नई एमबीबीएस सीट को मंजूदी मिल गई है। इसके अनुरूप ही शैक्षिणक सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की कुल सीट संख्या 1,37,600 तक पहुंच जाएगी। पिछले साल एमबीबीएस में प्रवेश के लिए हुई नीट परीक्षा में 23,33,297 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 998205 उम्मीदवार पुरुष थे, जबकि 1334940 अभ्यार्थी महिला रही। 17 थर्ड जेंडर उम्मीदवारों ने भी परीक्षा दी थी।

MBBS seat : ऐसे में देश में हर वर्ष नए चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ेगी। इस फैसले से राष्ट्रीय स्तर के आईएनआई जैसे संस्थान भी शामिल हैं, जिनमें सीट संख्या को बढ़ाया जाएगा। एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ने से भारत में जहां चिकित्सका व्यवस्था का ढांचा मजबूत होगा, वहीं चिकित्सा शिक्षा की उपलब्धता भी बढ़ेगी। सरकार के इस फैसले के दुर्गामी परिणाम आएंगे। यह सरकार द्वारा बनाई जा रही नई योजना का हिस्सा है। इसके तहत देश में नए मेडिकल कालेज भी बढ़ाए जाएंगे। देश भर में 41 नए मेडिकल कालेज और जुड़ जाएंगे। इससे देश की चिकित्सा व्यवस्था सुधरेगी और संस्थानों की संख्या 816 हो जाएगी।

खुशखबरी एमबीबीएस की 10650 सीट बढ़ी
खुशखबरी एमबीबीएस की 10650 सीट बढ़ी

MBBS seat : राष्ट्रीय चिकित्सका आयोग के प्रमुख डा. अभिजात सेट के अनुसार चिकित्सा शिक्षा में अंडरग्रेजुएट सीटों के विस्तार के लिए देश भर के संस्थानों से 170 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 41 सरकारी मेडिकल कालेज के अलावा 129 निजी संस्थान शामिल रहे। इन सभी में एमबीबीएस की 10,650 सीट बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मेडिकल शिक्षा के ही स्नात्कोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आयोग को नए और नवीनीकरण सीटों के लिए 3 हजार 500 से अधिक आवेदन मिले हैं। डा. सेट के अनुसार आयोग को पीजी सीट की करीब पांच हजार की वृद्धि संभावना है। इससे देशभर में कुल स्नात्कोत्तर सीटों की कुल संख्या 67 हजार तक बढ़ जाएगी। ऐसे में इस साल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के इस निर्णय के चलते आइएनआइ की सीट जोड़ी गई हैं।

MBBS seat : यूजी और पीजी की बढ़ेंगी 15 हजार सीट

सरकार के इस निर्णय से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव होगा। हालांकि इसके लिए जो प्रक्रिया शुरू हुई है, इसको मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है कि
पूरी प्रकिया अपने तय समय में ही पूरी कर ली जाएगी। इससे मेडिकल शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को काफी उम्मीद जगी है। हर साल एमबीबीएस के दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा में लाखों अभ्यार्थी भाग लेते हैं। वर्ष 2025-26 के लिए होने वाली प्रक्रिया के तहत आवेदन पोर्टल नवंबर महीने के शुरू में ही खोले जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button