हरियाणा महिला आयोग का बड़ा फैसाल

रात को कैब में महिला ड्राइवर जरूरी
जिम में भी महिला ट्रेनर अनिवार्य, महिलाओं को कैब ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिलवाएगा महिला आयोग

देश भर में महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा रहा है। पिछले दिनों में पश्चिम बंगाल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद इसको लेकर बहस तेज हो गई है। महिला सुरक्षा को लेकर समय -समय पर नए नियम बनते रहे हैं। अब इसी कड़ी में महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने की पहल करते हुए हरियाणा महिला आयोग ने भी बउ़े फैसले किए हैं। हरियाणा महिला आयोग के इन तीन फैसलों से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसको लेकर अगले सप्ताह में लिखित आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

इसको लेकर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा रेणू भाटिया ने कहा कि प्रदेश हर जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा रात के समय में काम करने वाली महिलाओं को लाने व ले जाने के लिए जिन कैब का प्रयोग होगा, उनमें महिला चालक तैनात हो।
इससे देर सवेर अपने काम से आने-जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही महिला आयोग ने यह भी कहा है कि यदि महिलाएं इच्छुक हैं तो इसका प्रशिक्षण आयोग निशुल्क दिलवाएगा।

महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले में आयोग किसी भी प्रकार की ढील देने के मूढ़ में नहीं है। आयोग की तरफ से कहा गया है कि इन नियमों को नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे साफ है कि महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा महिला आयोग कोई ढील नहीं देना चाहता है। साथ ही इसको प्रदेश में महिला सुरक्षा के बड़ा फैसला माना जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में औद्योगिक ईकाईयों के अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी कार्यरत हैं।
यहां काम करने वाली महिलाओं को जहां काम के लिए देर रात को आना जाना पड़ता है, वहीं काम के हिसाब से ही उन्हें जिम भी जाना पड़ता है। ऐसे में महिला आयोग इन महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के अनुसार प्रदेश के सभी जिम में एक महिला प्रशिक्षक रखना अनिवार्य होगा। भाटिया के अनुसार यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा, निजता के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाओं के लिए ड्राइविंग का प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे परिवार के फील्ड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और अधिक बढ़ेगा। इससे महिला जहां सशक्त होंगी, वहीं महिला सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसको लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सुनिश्चित किया है कि हरियाणा में ड्राइविंग की इच्छुक महिलाओं को कैब ड्राइविंग के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह व्यवस्था लागू होने से रात के समय कैब से यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा मिलजेगी।

रात को कैब में महिला ड्राइवर जरूरी
रात को कैब में महिला ड्राइवर जरूरी
हिरयाणा महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया के अनुसार केरल व दिल्ली में भी कैब ड्राइविंग के लिए महिलाओं प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे वे ऑटो व टैक्सी चलाती हैं।ऐसी ही व्यवस्था प्रदेश में लागू करने के लिए हरियाणा महिला आयोग ने भी प्रयास शुरू किया है। भाटिया के अनुसार इस फैसले से महिला सुरक्षा का साफ संदेश मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा के साथ अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

साथ ही जिम में मिला ट्रेनर नियुक्त होने के बाद महिला बेझिझक अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगी। पुरुष ट्रेनर होने के कारण यहां जिम करने आने वाली महिलाएं असुरक्षित व असहज महसूस करती हैं। इसके चलते जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य की गई हैं। यह फैसला भी महिलाओं को सशक्त बनने की दिशा में बड़ा कदम होगा। जिम में अभ्यास करने के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के कारण यह नियम बनाया गया है। इससे इस प्रकार की घटनाओं में जरूर कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button