Haryana : हरियाणा में कपल को ट्रांसफर में मिलेगा 5 प्वाइंट का स्पेशल बोनस, पॉलिसी में संशोधन
देखें पूरी डिटेल
Haryana Couple Case Transfer : हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 में संशोधन किया गया है। इसमें कपल केस के लिए बड़ी राहत होगी। इससे सरकारी सेवा में कार्यरत दंपतियों को एक ही स्टेशन या आसपास पोस्टिंग मिलने की अधिक सुविधा मिल सकेगी और उन्हें पांच प्वाइंट का अतिरिक्त स्पेशल बोनस दिया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी की गई है।
नई संशोधित पॉलिसी के तहत, यदि किसी कर्मचारी का जीवनसाथी हरियाणा सरकार के किसी विभाग या संगठन में नियमित कर्मचारी है, या किसी अन्य राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार में नियमित रूप से कार्यरत है और उसकी पोस्टिंग हरियाणा, नई दिल्ली या चंडीगढ़ में है, तो ऐसे कर्मचारियों को (Haryana Couple Case Transfer) ट्रांसफर मेरिट में अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। सरकार ने कपल केस के तहत अधिकतम 5 मेरिट प्वाइंट्स देने का प्रावधान किया है।
विदित रहे कि ये प्वाइंट्स दंपति में से केवल एक व्यक्ति को ही मिलेंगे। इससे दंपति को पास-पास पोस्टिंग मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। सरकार का तर्क है कि इस संशोधन से ट्रांसफर प्रक्रिया पारदर्शी, संतुलित और कर्मचारी हितैषी बनेगी। लंबे समय से अलग-अलग जिलों में तैनाती की मुश्किल झेल रहे दंपतियों के लिए यह कदम राहत (Haryana Couple Case Transfer) भरा है। इससे कर्मचारियों की संतुष्टि, परिवारिक सामंजस्य और कार्य क्षमता में सुधार होने की संभावना है।










