Happy Card : खुशखबरी, हरियाणा में फिर अप्लाई होने लगे हैप्पी कार्ड

कैसे होगा अप्लाई, क्या चाहिएं दस्तावेज, देखें हैप्पी कार्ड संबंधी A to Z जानकारी

Happy Card Online Apply : हरियाणा में दोबारा से नए सिरे से हैप्पी कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। 1 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों में जिन लोगों ने अभी तक हैप्पी कार्ड नहीं बनवाए हैं, वह अब नए सिरे से अप्लाई कर सकते हैं। हैप्पी कार्ड पर साल में रोडवेज बसों में 1000 किलोमीटर तक की फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है। आइए हैप्पी कार्ड की पात्रता क्या है और यह कैसे अप्लाई होगा, इसकी स्टेप वाइज जानकारी दे रहे हैं।

सबसे पहले बता देते हैं कि हैप्पी कार्ड योजना क्या है। हरियाणा में जिस भी परिवार की सालाना आय 1 लाख या इससे कम है, उनके लिए सरकार ने 1000 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री की सुविधा दी है। इस फ्री यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाना होता है और इसे ही हैप्पी कार्ड कहा जाता है। इस स्मार्ट कार्ड के जरिए रोडवेज बसों (Haryana Roadways) में कहीं भी आ-जा सकते हैं। रोडवेज कंडक्टर की ई-टिकटिंग मशीन पर यह स्मार्ट कार्ड स्कैन होता है और इसमें से किलोमीटर घटते रहते हैं। अगर एक साल से पहले 1000 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो जाती है तो फिर दोबारा से रिन्यू होने तक लाभार्थी को इंतजार करना पड़ेगा।

Happy Card Online Apply : देखें कैसे होगा हैप्पी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई

हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए कुछ शर्तें हैं और क्राइटिरिया है। हम आपको बताते हैं कि कौन लोग इसके पात्र है और कैसे ये ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा। अप्लाई करते समय अपनी फैमिली आईडी (Family ID) को अपने पास ही रखें, क्योंकि यही सबसे ज्यादा जरूरी कागज है और इसी के आधार पर यह कार्ड अप्लाई होगा। हैप्पी कार्ड अप्लाई करने के बाद फाइनल सबमिट हो जाएगा तो संबंधित डिपो में ही ये पता करना होगा कि हैप्पी कार्ड आया है या नहीं। सबसे विशेष बात ये है कि जिस जिले का लाभार्थी होगा, उसी जिले में यह अप्लाई होगा।

देखें स्टेप वाइज हैप्पी कार्ड अप्लाई (Happy Card Online Apply)

  1. सबसे पहले हरियाणा परिवहन की वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/#/home पर जाएं
  2. यहां पर एक CARDS का टैब मिलेगाज, जिसमें APPLY HAPPY CARD का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  3. इसमें अपना फैमिली आईडी नंबर डालकर नीचे कैप्चा कोड भरने के बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद सबमिट होगा।
  4. अगले स्टेप पर फैमिली आईडी में जुड़े परिवार के लोगों की जानकारी आएगी। इसमें इलिजिबिलिटी (Eligible/Status) स्टेटस आ जाएगा और परिवार में जिसका कार्ड बनवाना है, उसका नाम सिलेक्ट करना होगा।
  5. जिसका कार्ड बनना है, उसके नाम के आगे Click to Apply पर टिक कर दें
Happy Card Online Apply Complete Details How to Eligibility, Beneficiary
Happy Card Online Apply Complete Details How to Eligibility, Beneficiary

स्टेप-2 -Happy Card Online Apply

  • जैसे ही Click to Apply पर टिक करेंगे, एक अलग बॉक्स खुल जाएगा
    इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है और Send OTP पर क्लिक करिए
    फिर नीचे आपको आधार नंबर और Captcha Code लिखना होगा
  • एक बार फिर से Send OTP करिए, ये OTP आपके आधार लिंक नंबर पर आएगा
  • OTP वैरिफाई करने के बाद आपको Apply Button पर क्लिक करना है
  • इसके बाद हैप्पी कार्ड का Application Form जमा हो जाएगा
  • आपको इसकी Acknowledgment Slip (रसीद) का प्रिंट आउट निकालकर रखना होगा
  • आपने जो भी बस डिपो अपने आवेदन फॉर्म में लिखा है, वहीं से आपको अपना हैप्पी कार्ड मिलेगा
Happy Card Online Apply Complete Details How to Eligibility, Beneficiary
Happy Card Online Apply Complete Details How to Eligibility, Beneficiary

हर‍ियाणा हैप्‍पी कार्ड (Happy Card) बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. परिवार पहचान पत्र
  2. अंत्योदय कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. हरियाणा का डोमिसाइल
  6. मोबाइल नंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button