12 January Weather : 4 राज्यों में होगी बारिश, कड़ाके की ठंड के बीच IMD अलर्ट

उत्तर भारत में भयंकर शीतलहर का प्रकोप जारी, अगले सप्ताह से राहत की उम्मीद

12 January Weather : पिछले कई दिनों से मौसम के तेवर कड़े हैं। भयंकर सर्दी और शीतलहर के बीच अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे मौसम में और ठंड के साथ धुंध भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत पहले ही जबरदस्त ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्दी से ठिठुर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है क अगले सप्ताह से सर्दी में कुछ राहत मिल जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि 12 जनवरी 2026 को देश के चार राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं यहां पर करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति हवा भी चल सकती हैं। साथ ही पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों में रूका बर्फबारी का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकती है। इससे उत्तर भारत के 17 शहरों में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।

12 January Weather : दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 12 जनवरी को दक्षिण भारत के 4 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी भी आएगी। इससे उत्तर भारत के मौसम पर भी कुछ असर पड़ेगा। आईएमडी ने दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश के साथ आंधी के चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलहा दी है। साथ ही उन्हें तट से हटने के लिए कहा गया है। इस समय बारिश होने से दक्षिण भारत में भी तापमान गिरेगा। इसमें 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। साथ ही इस दौरान हवा की गति भी 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी।

12 January Weather : दिल्ली में कोहरे के साथ शीतलहर

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जनवरी को दिल्ली में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप रहेगा। ऐसे में मौसम बिगड़ने बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग कहा कहना है कि सुबह 15 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की तेज हवा चल सकती है। इससे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

वहीं दिल्ली के साथ लगते राज्य उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। 20 से अधिक जिलों में ठंड का रौद्र रूप रहेगा। 12 जनवरी को गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक ठंड रहने की उम्मीद है।

12 January Weather: Rain will occur in 4 states, IMD alert amid severe cold
4 राज्यों में होगी बारिश, कड़ाके की ठंड के बीच IMD अलर्ट

12 January Weather : 12 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि 12 जनवरी को दिल्ली में अधिकत तापमान 16 व न्यूनतम 04 डिग्री रहेगा। वहीं मुंबई में अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। चेन्नई में अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनत 26 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके साथ ही कोलकाता का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है। जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 16 तक रहेगा। वहीं यहां पर न्यूनतम तापमान 09 तक गिर जाएगा।मनाली का तापमान अधिकतम 03 डिग्री रहेगा और न्यूनतम -11 डिग्री तक जाएगा।

12 January Weather : पहाड़ों में पर्यटकों के मन माफिक मौसम

बेशक लोग ठंड के ठिठुर रहे हैं, लेकिन पहाड़ों में इस समय लोग बर्फ के नजारे लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में देश के पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से सैलानियों को बर्फबारी मिलेगी। बेशक यहां के आम लोगों को इससे परेशानी हो रही है। मौसम के कारण कुछ जगहों पर नल में पानी भी जमने की संभावना है। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और ऊना में भयंकर ठंड की संभावना है।

इसके साथ ही कश्मीर में शीतलहर की स्थिति में अधिक वृद्धि होगी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका हे। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, मुक्तेश्वर, नई टिहरी में तापमान में गिरावट रहेगी। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की संभावना है।

12 January Weather : हरियणा राजस्थान में कोहरा

12 जनवरी को हरियाणा व राजस्थान में ठंड बहुत अधिक रहेगी। सुबह के समय ठंड के साथ कोहरा रहने से परेशानी बढ़ेगी। हरियाणा के जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व रोहतक में कोहरे का असर अधिक रहोगा। वहीं राजस्थान के पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसका असर राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़ और सिरसा जिलों में भी दिखेगा। यहां पाला जमने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button