India Weather : हरियाणा, राजस्थान में बारिश के आसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
जानें देश भर में मौसम का हाल
India Weather : देश में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कई हिस्सो में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। देश भर में क्या है मौसम का हाल, आइए आपको बताते हैं।
IMD के अनुसार म्यंमार और बांग्लादेश की तरफ तटीय क्षेत्र के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पूर्व मध्य हिस्से पर दबाव बना हुआ है। इस कारण जब यह पीछे की तरफ हटेगा तो उत्तर-पश्चिम इलाकों को प्रभावित करेगा और इस कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, कनार्टका के (India Weather) ज्यादातर इलाकों में 8 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बात करें हरियाणा और राजस्थान (Haryana Rajasthan weather) की तो हरियाणा में HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 5 नवंबर तक आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में मध्यम बारिश और बाकी इलाकों में बूंदाबांदी और बादलवाई की संभावना है।
India Weather : राजस्थान में ये रहेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान (Rajasthan mausam update) की बात करें तो राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। दो दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटों में अजमेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर के इलाकों में 50 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बाद रात्रि तापमान (India Weather) गिर गया और ठंड महसूस की जा रही है। अजमेर में 19.3 डिग्री, कोटा में 21.4 डिग्री, जयपुर में 17.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 21.9, अलवर में 16.2 डिग्री, तापमान दर्ज किया गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास एरिया में वायुमंडल के ऊपर हल्का दबाव बना हुआ है। परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर है, जिसके चलते कल से एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।
Delhi Weather update : दिल्ली एनसीआर में भी बदला मौसम
दिल्ली एनसीआर में भी बारिश के बाद मौसम का मिजाज (India Weather) बदल गया है और हल्की ठंड महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट के चलते अलसुबह ठंड महसूस की जा रही है। सुबह के समय दुपहिया वाहन चालक गर्म वस्त्र पहनें देखे जा रहे हैं। हालांकि प्रदूषण से अभी किसी तरह की राहत दिल्ली वालों को नहीं मिली है। दिल्ली के साथ लगते यूपी में भी ठंड ने दस्तक दे दी है और कोहरा छाने लगा है।










