Vivo New smartphone : 200 MP कैमरा के साथ लांच हुआ Vivo का नया फोन

बेहद कम कीमत में मिल रहा है यह शानदार फोन

Vivo New smartphone :  हमेशा ही अपने आकर्षक फीचर के लिए यूजर्स का लुभाने वाली कंपनी Vivo ने एक ओर धमाकेदार फोन लांच किया है। इस फोन की खूबी यह है कि इसको चीन में लांच किया गया है, लेकिन भारतीय यूजर्स को भी लुभा रहा है। हालांकि अभी इसको भारतीय बाजार में आने में समय लग सकता है। अब देखना होगा कि भारतीय यूजर्स को Vivo के इस नए फोन के लिए कितना इंतजार करना होगा।

Vivo कंपनी द्वारा हमेशा ही कम बजट में शानदार फोन बाजार में उतारे गए हैं। अब नया फोन 200MP कैमरा के साथ बाजार में आया है। इतना ही नहीं फोन में 7000mAh बैटरी भी दी गई है। यह फोन बड़े सेग्मेंट को लुभाने की क्षमता रखता है। हमेशा की तरह ही Vivo ने इस फोन की कीमत भी काफी कम रखी हैं। Vivo ने अपने यूजर्स के बीच इसी कारण से अलग पहचान बनाई है। दमदार फीचर के साथ कम कीमत भी Vivo फोन में मिलते हैं।

Vivo New smartphone :  चीन में लांच हुआ फोन

Vivo ने फिलहाल चीन में अपना नया में वाई500 प्रो स्मार्टफोन लांच कर दिया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट है। इस माेबाइल स्मार्ट फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है और 200 मेगापिक्सल वाला कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में Vivo ने 7,000mAh की बैटरी है। यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस कारण से यह फोन अपनी अलग पहचान बना रहा है। अलग-अलग रैम और स्टोरेज विकल्पों के साथ फोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। चीनी बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1799 CNY  (Chinese Yuan equals) रखी गई है।

Vivo's new phone launched with 200 MP camera
200 MP कैमरा के साथ लांच हुआ Vivo का नया फोन

 

 

 

इस हिसाब से भारतीय रुपये में यह फोन करीब 23 हजार रुपये का हुआ। हालांकि इस पर टैक्स वगैराह अतिरिक्त रहेंगे। Vivo Y500 Pro स्मार्टफोन Vivo कंपनी का Y-सीरीज का स्मार्टफोन है। इस फोन को कंपनी द्वारा MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ लांच किया गया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K का दिया गया है। लेटेस्ट Vivo Y500 Pro स्मार्टफोन कंपनी ने 200-मेगापिक्सल Samsung HP5 सेंसर के साथ बाजार में लांच किया है।

Vivo New smartphone :  Vivo Y500 Pro कितने का मिलेगा

Vivo Y500 Pro स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। इसकी कीमत CNY 1,799 (करीब 23,000 रुपये) है। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB है। इसकी कीमत CNY 1,999 (करीब 25,000 भारतीय रुपये) है। तीसरे वेरिएंट को 12GB + 256GB के साथ CNY 2,299 में लांच किया है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत (करीब रुपये 28,000) रहेगी। वहीं चौथे वेरिएंट को 12GB + 512GB RAM और स्टोरेज में उपलब्ध करचाया जा रहा है।

 

इसकी कीमत CNY 2,599 (करीब 32,000 भारतीय रुपये) निर्धारित की गई है। Vivo का यह फोन Auspicious Cloud, Light Green, Soft Powder, और Titanium Black कलर विकल्पों में आ रहा है। इस फोन की विशेषताएं यह हैं कि Vivo Y500 Pro में 6.67-इंच का 1.5K(1,260×2,800 pixels) OLED डिस्प्ले में तैयार किया गया है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और स्क्रीन टू बाडी रेश्यो 94.10 प्रतिशत है। Vivo Y500 Pro ओक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर चलता है।

Vivo New smartphone : 2 मेगापिक्सल सेप्थ सेंसर

इस फोन को फोटोग्राफी के लिए बहुत ही विशेष बनाया गया है। Vivo Y500 Pro स्मार्टफोन में अन्य फोनों की तरह ही डुअल रियर कैमरा दिया गया है। Vivo Y500 Pro का प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। ऐसे में सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo Y500 Pro फोन IP68+IP69-रेटिंग के साथ अब बाजार में उतारा गया है। फोन में 5G, Bluetooth 5.4, GPS, A-GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, OTG, Wi-Fi, NavIC के साथ USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही सुरक्षा को भी महत्व दिया है। Vivo Y500 Pro फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button