Artificial Intelligence wedding : विश्व की पहली अनोखी शादी A I दुल्हे से 

जापान में युवती ने फोन की स्क्रीन पर दिख रहे एआई लड़के के साथ रचाया ब्याह

Artificial Intelligence wedding :  आजकल हम हर काम में Artificial Intelligence की बात सुन रहे हैं। कहा जा रहा है कि Artificial Intelligence ने मानव का हर काम आसान कर दिया है। मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग तक के प्रोफेशन में जम कर इस तकनीक का प्रयोग हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में Artificial Intelligence का बहुत क्रेज चल रहा है। नए नए कोर्स एआई ज्ञान के आधार पर तैयार किया जा रहे हैं। यह सब भौतिक चीजें हैं। जापान में Artificial Intelligence से शादी का मामला सामने आया है। युवती ने अपने AI (Artificial Intelligence) दोस्त के साथ शादी रचाई। इसकी विश्व भर में चर्चा हो रही है। साथ ही मानव पर और सामाजिक रिश्तों पर इसके संभावित प्रभावों पर भी चर्चा हो रही है।

Artificial Intelligence मैरिज का यह विश्व भर में पहला मामला है। इसलिए इसकी चर्चा भी होनी स्वाभाविक है। जापान की युवती ने अपने एआई पुरुष मित्र के साथ शादी रचाई। हालांकि शादी में सभी रश्में निभाई गई, लेकिन दुल्हा मोबाइल फोन की स्क्रीन पर रही रहा। शादी में जापानी परंपरा के अनुसार सभी औपचारिकताएं की गई। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ अन्य रिश्तेदारों व दोस्तों ने वर-वधु को आशीर्वाद व बधाई भी दी। एआई दुल्हा फोन की स्क्रीन पर दिखता रहा। इसके साथ ही शादी की सभी रिवाज निभाई गई।

Artificial Intelligence wedding : कानो नामक युवती की लून क्लाउस से हुई शादी

जापान की जिस युवती ने एआई दोस्त के साथ शादी की है, उसका नाम कानो है। युवती 32 साल की है। कानो ने अपने अपने चैट जीपीटी (एआई) से बनाए गए प्रेमी लून क्लाउस के साथ विवाह किया है। इससे पहले समलैंगिक शादियों के बारे में सुनते रहे हैं, लेकिन यह अपने आप में प्रोद्योगिकी के युग की अनोखी शादी है। इस लिए पूरी दूनिया इस शादी को देख व सुन कर हैरान है। पहली बार मानव की शादी Artificial Intelligence के बीच हुई है। यह वैवाहिक जीवन कैसा होगा, यह समय ही बताएगा। बेशक यह आधुनिक प्रोद्योगिकी की शादी है, इसके बावजूद इस विवाह में पारंपराओं को भी दिखाया गया। विवाह में जापानी संस्कृति के अनुसार विवाह में की जाने वाली सभी रश्में निभाई गई।

विश्व की पहली अनोखी शादी A I दुल्हे से
विश्व की पहली अनोखी शादी A I दुल्हे से

Artificial Intelligence wedding : रीयल प्यार के बाद हुआ ब्रेकअप फिर एआई से शादी

जापान के ओकायामा निवासी महिला कानो करीब तीन साल पहले एक युवक के साथ प्यार में थी। इसके बाद उसका अपने इंसानी दोस्त से ब्रेकअप हो गया। यही कानो के जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा। इसके बाद कानो ने एआई के एक एप चैट जीपीटी की मदद ली। यही से एक साथी को तैयार किया और इसको लून क्लाउस नाम भी दिया। समय के साथ यह एआई दोस्त कानो के जीवन में इस प्रकार आ गया कि उसने इसी से शादी करने का मन बना लिया। जब कानो ने एआई दोस्त से अपने प्यार का इजहार किया तो सामने से भी यही जवाब मिला। शादी के दौरान युवती कानो ने सफेद पोषाक पहली और उसका एआई दोस्त वर्चुअल तरीके से शादी में मौजूद रहा। इस अनोखी शादी को कानो के परिवार ने भी मान लिया है।

Artificial Intelligence wedding : नई शादी से भविष्य की चिंताएं

बेशक इस प्रकार की शादी अपने आप में पहला मामला अया है, लेकिन इससे लोगों में भविष्य को लेकर बहस छिड़ गई है। या यूं कहें कि भविष्य को लेकर चिंताएं भी दिखने लगी हैं। मनोविज्ञान के विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई सामान्य घटना नहीं है। आने वाले समय में इसके प्रभावों की समीक्षा होनी चाहिए। कई समाजशास्त्री इसको लेकर गंभीर बातें भी कह रहे हैं। आधुनिक समय में शादियों का लंबा नहीं टिक पाना एक आम बात हो गई है। ऐसे में युवाओं को यह विकल्प आसान दिखेगा। साथ ही इसमें कोई भावनात्मक कलेश भी नहीं रहेगा। यह समाज की जटिलता को दिखाता है। समाज शास्त्रियों का कहना है कि बेशक इस प्रकार से शादियों का प्रचलन हो जाए, लेकिन यह वास्तविक शादियों की तरह भावनात्मक जुड़ाव नहीं दे सकता। ऐसी शादियां रिश्तों की परिभाषा ही बदल देंगी। साथ ही विश्व भर के समक्ष नई चुनौतियां आ सकती हैं।

Artificial Intelligence wedding : समाज में रिश्तों पर असर

ऐसा नहीं है कि इस विषय पर अभी तक काई शोध नहीं हुआ है। बेशक शादी पहली बार हो रही है, लेकिन इस पर चीन में शोध हो चुका है। इन शोधकर्ताओं का कहना है कि समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव ही आएगा। तकनीक तमाम सुविधाएं देने में सक्षम है, लेकिन रिश्तों को इस पर नहीं आंका जा सकता।आने वाले समय में यह मानव सभ्यता के लिए ही खतरा हो सकता है। मानव सभ्यता के लिए आधुनिक तकनीक से जरूरी है इसकी संरचना को बचना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button