Clean Air Project : हरियाणा में ई-वाहन खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

प्रदूषण रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम,  सड़कों पर उतरेंगे ई-वाहन, 200 चार्जिंग प्वाइंट बनाने की तैयारी

Clean Air Project : वायु प्रदूषण के लिए हमेशा ही विश्व के शीर्ष शहरों में हरियाणा के शहर रहते हैं। विशेषकर धान की पराली के सीजन में हरियाणा के कई जिलों का प्रदूषण स्तर देश में सर्वाधिक होता है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए अब प्रदेश सरकार ने खास रोडमैप बनाया है। इसके तहत सड़कों पर ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। साथ प्रदेश भर में 200 चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इस अभियान को Clean Air Project का नाम दिया गया है। अब हरियाणा की सड़कों पर 500 इलेक्ट्रोनिक बस, 10000 ई – रिक्शा उतारे जाएंगे। साथ ही 200 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
क्लीन एयर प्रोजक्ट के तहत पर्यावरणी के अनुकूल इलेक्ट्रिक बस और ई-रिक्शा चलाने की योजना है। यह पूरा प्रोजेक्ट AI फार रेजीलायंट जाब्स अर्बन एयर क्वालिटी एंड नेक्स्ट जेनरेशन स्किल (अर्जुन) द्वारा शुरू किया जा रहा है। पांच साल के इस प्रोजक्ट पर 3500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए विश्व बैंक ने मंजूरी दे दी है।

सरकार की योजना है कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश में 500 ई-बसें चलाई जाएं। इसको लेकर प्रदेश के NCR के जिलों के लिए योजना बनोगी। हर शहर में बस स्टाप पर ई- चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही पुराने आटो को हटा कर ई- आटो रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 1688 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही सरकार ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर छूट देने का भी फैसला लिया है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रूझान बढ़ेगा।

Clean Air Project : प्रदूषण बढ़ने का सारा दोष किसानों के सिर मंढ दिया जाता है। वहीं अब सरकार ने परिवहन, उद्योग और कृषि क्षेत्र पर प्रदूषण कम करने के लिए फोकस किया है। इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी है। पहले चरण में NCR में इस प्रकार के सुधार किए जाएंगे। प्रथम चरण में योजना के अनुसार NCR में 200 ई – चार्जिंग प्वाइंट बनाने हैं। चार्जिंग प्वाइंट निजी एजेंसी द्वारा बनाए जाएंगे और इसके लिए सरकार से वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही10 हजार इलेक्ट्रिक आटो रिक्शा के साथ 500 इलेक्ट्रिक बस भी सड़कों पर उतारी जाएंगी। पहले चरण में गुरुग्राम में 200, सोनीपत में 100 व फरीदाबाद में 200 ई-बसें चलाने की योजना बनाई गई है।

हरियाणा में ई-वाहन खरीद पर मिलेगी सब्सिडी
हरियाणा में ई-वाहन खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

Clean Air Project : 17 लाख पुराने कंडम वाहन

प्रदूषण का स्तर कम करने में सबसे बड़ी रूकावट पुराने कंडम वाहन है, जो सड़कों पर चल रहे हैं। इनकी संख्या करीब 17 लाख है। सरकार ने Clean Air Project के तहत अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों की टेस्टिंग के लिए भी बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए आटोमेटिड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) तैयार किए जाएंगे। इससे ओवरएज वाहनों को स्क्रैप करने में आसानी होगी। नए बनने वाले ATS से पुराने ओवरएज वाहनों की की जाएगी। इस काम पर भी सरकार द्वारा 210 करोड़ रुपये किए जाएंगे। इसके अलावा परंपरागत इंधन, जिनसे अधिक प्रदूषण बढ़ता है, इनका भी विकल्प लाया जाएगा। इसमें कोयला/ पेट कोक/ तेल बायलरों को बदलने की योजना है। 300 उद्योगों में CEMS उपकरणों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन, धूल और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नीति बनाई जाएगी।

Clean Air Project : मानिटरिंग के लिए आधुनिक तकनीक

प्रदूषण का मापने व इसको नियंत्रित रखने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। सैटेलाइट आधािरत एयर क्वालिटी मानीटरिंग व्यवस्था की जाएगी। इससे प्रदूषण फैलाने वाली ईकाइयों की पहचान करने में आसानी होगी। इसके लिए10 सीएएक्यूएम लगाए जाएंगे। इसके साथ्ज्ञ ही प्रदेश भर में 12 बड़ी और 12 लघु लैब भी बनाई जाएंगी। इसके साथ ही रियल टाइम निर्णय के लिए डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम का निर्माण होगा। उद्योगों में लगे ब्वायलरों को पीएजी और बायोमास में बदल कर प्रदूषण कम करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button