Husband, wife and she… : शादी में रोती हुई पहुंची दुल्हे की गर्ल फ्रैंड
बिना शादी के लौटी बारात, आठ साल से धोखा देने का आरोप
Husband, wife and she… : कई बार रिश्तों में होता है पति, पत्नी और वो…। इस बार मामला यूपी के अमरोहा का है और घटना सोमवार शाम की है। यहां एक गांव में बारात आई हुई थी। मंडप में सभी रस्में चल रही थी और दूल्हा व दुल्हन भी बैठे हुए थे। शादी का माहौल था तो मंगल गीत भी गाए जा रहे थे और संगीत भी चल रहा था। इसी दौरान एक लड़की गाजियाबाद से पंडप में पुलिस को लेकर पहुंची और जोर जोर से रोने लगी। जब दुल्हन के परिवार के लोगों ने युवती से बातचीत की तो पता चला कि यह दूल्हे की प्रेमिका है। लड़की ने बताया कि दूल्हा 8 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में है। यह सुन कर सभी के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
Girlfriend stoped wedding : सोमवार शाम के समय जब शादी की रस्में चल रही थी, इसी दौरान पुलिस के साथ एक लड़की पहुंच गई। लड़की ने स्वयं को दूल्हे की गर्ल फ्रैंड बताते हुए हंगामा कर दिया। इससे शादी के माहौल में सन्नाटा सा छा गया। हर कोई एक दूसरे की ओर देख रहा था, लेकिन दुल्हन के घरवालों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। लड़की ने कहा कि दूल्हा शादी का झांसा देकर उसके साथ 8 साल से सबंधं बना रहा है।
Husband, wife and she…: दूल्हे की ममेरी बहन है गर्ल फ्रैंड
यहां पूरा विवाद होने के बाद जब लोगों ने हंगामा कर रही लड़की से बात की तो उसने बताया कि जो लड़का वहां दूल्हा बन कर आया है, वह उसकी मामी की बेटी है। उनके बीच नया नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से रिश्ता है। लड़की ने बताया कि इस लड़के ने उसको शादी का झांसा दिया और 8 साल में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अब उसको छोड़ कर वह दूसरी शादी कर रहा है। साथ ही दुल्हन ने बताया कि गाजियाबाद भी उसके खिलाफ पुलिस केस पहले से है।

Husband, wife and she…: लड़की को पहचानने से किया मना
जब यह पूरा विवाद हो रहा था तो दूल्हे ने साफ तौर पर युवती को पहचानने से ही मना कर दिया। दूल्हे ने यहां तक कह दिया कि यह कोई साजिश है। इस पर लड़की ने दूल्हे को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। ऐसे में यह सब देख रही दुल्हन को भी गुस्सा चढ़ गया और वह मंडप से उठकर चली गई। कुछ देर के बाद जब परिवार के लोगों ने आपस में बातचीत की तो दुल्हन से उस लड़के से शादी करने से मना कर दिया। हालांकि वर वधु दोनों ही पक्ष के लोग इससे काफी हैरान थे।
Husband, wife and she…: दूल्हे को पुलिस ने लिया हिरासत में
पूरे मामले में नया मोड़ जब आया, तब लड़की के साथ पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। इसी बीच हंगामा कर आरोप लगा रही लड़की भी वहां से गायब हो गई। लड़के को पुलिस थाने में ले जाकर पूछताछ की गई। इसके बाद फिर से कथित प्रेमिका रात को पुलिस थाने पहुंची और लड़के के खिलाफ शिकायत दी।
इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बारात वापस लौट गई। इस विवाद के कारण यह शादी नहीं हो सकी।
आजमगढ़ में दूल्हे ने पी ली शराब हंगामा
वहीं उत्तर प्रदेश के ही आजमगढ़ में दूल्हे के शराब पीकर मंडप में बैठने को लेकर विवाद हो गया। मामला रविदास नगर का है। इसको लेकर बाद में पहंचायत हुई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे से प्राप्त सामान लौटा दिया। इसके बाद तय हुआ कि अब उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है। रविदास नगर क्षेत्र के एक गांव में मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव बारात गई थी। जयमाला की रस्म के बाद जब सिंदूर दान की रस्म चल रही थी, दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा शराब पीकर मंडप में बैठा है। यह आरोप लगाते हुए लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर वर व वधु पक्ष के बीच हंगामा हो गया। यह मामला पंचायत में आपसी तौर पर निपटा लिया गया है।










