Western Disturbance Active : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हरियाणा में बदला मौसम

बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

Western Disturbance Active : सर्दी शुरू होने के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। हालांकि इसका आंशिक ही असर रहेगा, लेकिन इससे तापमान में सीधा असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 18 नवंबर रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं।

दीवाली के बाद से हरियाणा प्रदेश सहित एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई 400 से पार होने के कारण हरियाणा के एनसीआर जिलों में 5वीं तक के स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई थी। मौसम में बदलाव के कारण अब यह फैसला सरकार ने वापस ले लिया है। मंगलवार से जींद जिला में 5वीं तक के स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं। वहीं अब बारिश होने से प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा का दबाव बढ़ा है। इससे प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

Western Disturbance Active :  कमजोर पश्चिमी विभोभ सक्रिय

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा में मंगलवार रात से मौसम बदलेगा। रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके कारण बादल छाए रहेंगे। हालांकि इससे आंशिक रूप से तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। विशेषकर रात के तापमान में वृद्धि होगी। वहीं दिन के समय तापमान में कुछ गिरावट आएगी। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार इस दौरान हल्की उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

Western Disturbance Active :  बारिश की संभावना कम

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना काफी कम रहेंगी। फिलहाल दिन के समय धूप रहने से सर्दी का असर कम है। वहीं मौसम में बदलाव के बाद ठंड बढ़ेगी। रात के समय हरियाणा प्रदेश में तापमान 4.7 डिग्री तक गिर रहा है। विशेषकर राजस्थान के साथ लगने वाले क्षेत्रों में तापमान कम चल रहा है।
प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री हिसार में रिकार्ड किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 7.5, नारनौल में 8.0 डिग्री, सिरसा में 8 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री तक रात के समय तापमान पहुंच रहा है। अधिकतम तापमान प्रदेश में औसत 25 से 29 डिग्री और न्यूनतम 6 से 10 डिग्री के बीच चल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हरियाणा में बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हरियाणा में बदला मौसम

Western Disturbance Active :  प्रदूषण पर असर

इस समय हालांकि संभावना कम है, लेकिन यदि मौसम बदलने के साथ बारिश होती है तो प्रदूषण से राहत मिलेगी। एक तो हवा में फैली जहरीली गैस धूल जाएंगी, दूसरा खेत में पड़ी धान की पराली को जलाने का सिलसिला भी रूक जाएगा। प्रदेश भर में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। जींद सहित एनसीआर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 400 के पार चल रहा था। मौसम बदलने से यह 200 तक पहुंच गया है।

Western Disturbance Active :  पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी

बेशक पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा सहित आसपास के राज्यों पर रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन पूरे उत्तर भारत में होगा। दक्षिण भारत में पहले ही बारिश चल रही है। अब मौसम बदलने से उत्तर भारत व दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड होगी। पहाड़ी क्षेत्रों मेें बर्फबारी जारी है, इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जैसे राज्यों में बर्फबारी जारी रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में 4 – 5 डिग्री तक तापमान कम हो सकता है।

Western Disturbance Active :  दाेपहर से ही दिखा असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर दोपहर से ही दिखना शुरू हो गया। दोपहर से ही जींद सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छा गए। वहीं उत्तरी हवा चलने से तापमान पर भी असर रहा। हवा चलने के कारण आसमान में छाया स्मोग जरूर छंट गया। आने वाले दिनों में स्माग से और अधिक राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button