Haryana : कौन है 80 वर्षीय बलदेव सिंह, स्काई डाइविंग करते 15 हजार फीट से लगाई छलांग

सीएम सैनी ने भी किया ट्वीट, पोते के साथ बनाता है फनी वीडियो

Haryana Kon Hai Baldev Singh : सोशल मीडियो के इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक पर एक हरियाणवी ताऊ छाया हुआ है। स्काई डाइविंग करते हुए 15 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए की उसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है तो साथ ही बुजुर्ग यह कहते भी सुन रहा है कि हरियाणा का हूं, मैने किसी चीज से डर नहीं लगता। आइए बताते हैं इस ताऊ के बारे में।

सोशल मीडिया पर छाने वाला यह ताऊ हरियाणा के कैथल जिले के बात्ता गांव का 80 वर्षीय बलदेव सिंह है। बलदेव सिंह (Kon Hai Baldev Singh) अपने पोते अंकित के साथ मजाकिया वीडियो बनाता है और फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर इनके लाखों फॉलोअर हैं। दादा-पोते की इस जोड़ी को हरियाणा (Haryana) ही नहीं, पूरे भारत में खूब पसंद किया जा रहा है।

Haryana Who is 80-year-old Baldev Singh, who jumped from 15,000 feet while skydiving
Haryana Who is 80-year-old Baldev Singh, who jumped from 15,000 feet while skydiving

कैथल जिले के गांव बाता निवासी बुजुर्ग बदलेव सिंह ने ये साबित कर दिया कि उम्र महज (Haryana) एक संख्या है। हौंसला बुलंद हो तो आदमी हो, बच्चा हो या फिर बुजुर्ग, कुछ भी कर सकता है। बलदेव सिंह ने 4572 मीटर यानि 15 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूटिंग करके सबको चौंका दिया है। ये पूरा पल कैमरे में कैद हुआ है और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गया है।

Haryana : पोते ने पूछा, डर तो नहीं लगा तो दादा ने क्या कहा

बलदेव सिंह जब किट पहन कर स्काई डाइविंग के लिए प्लेन में चढ़ रहा था तो उसके पोते अंकित ने अपने दादा से पूछा कि, क्या आपको डर लग रहा है। बलदेव सिंह ने हंसते (Haryana) हुए कहा कि मैं बात्ता गांव का हरियाणवी हूं, हमसे तो ऊपर वाला भी डरता है, मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। प्लेन से कूदने के बाद बलदेव सिंह करीब 120 मील प्रति घंटे की स्पीड से नीचे आए।

लगभग एक मिनट के फ्री फाल में उन्होंने खुले आसमान में उड़ान का भरपूर आनंद लिया। पैराशूट खुलने के बाद वे सुरक्षित लैंड हुए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हर कोई बलदेव सिंह (Kon Hai Baldev Singh) के हौंसले को सलाम कर रहा है।

Haryana Who is 80-year-old Baldev Singh, who jumped from 15,000 feet while skydiving
Haryana Who is 80-year-old Baldev Singh, who jumped from 15,000 feet while skydiving

Haryana : सीएम नायब सिंह सैनी ने किया वीडियो ट्वीट

सीएम नायब सिंह सैनी ने भी बुजुर्ग बलदेव सिंह की वीडियो को एक्स हैंडल पर ट्वीट किया।सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि बात्ता के बलदेव सिंह ने दिखा दिया कि हरियाणवी खून में जवान रहने का राज होता है, गर्व है। इंस्टाग्राम की इस क्लिप पर 60 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इंटरनेट मीडिया पर लोग बुजुर्ग को हरियाणा की शान बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button