Soak feet in warm water : गर्म पानी में पैर रखने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ
सर्दियों में अपनाएं यह घरेलू तरीका
Soak feet in warm water : हम अपने बुजुर्गों को देखते थे, कि वे शाम को सोने से पहले गर्म पानी में पैर डुबो कर कुछ देर रखते थे। आज की आधुनिक जीवनशैली में गर्म पानी के तमाम संसाधन होने के बावजूद लाेग इस परंपरा को भूल रहे हैं। हालांकि यह तकनीक काफी पुरानी है, लेकिन इतनी ही चमत्कारी भी है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में इसका नियमित रूप से अपना कर स्वस्थ रहा जा सकता है।
कुछ लोग सिर्फ गर्म पानी में पैर डुबो कर रखते हैं तो कुछ इसमें नमक भी डाल लेते हैं। आज आपको गर्म पानी में पैर डुबो कर रखने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होगा। यह जान कर आप भी प्रतिदिन शाम को सोने से पहले गर्म पानी में जरूर पैर कुछ देर के लिए डुबो कर रखेंगे। इससे काफी लाभ होगा। सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार के साथ इस प्रक्रिया को नियमित रूप से किया जा सकता है।
Health Tip : गर्म पानी में पैर डुबो कर रखने से कई प्रकार की बीमारियों में तो लाभ मिलता ही है, साथ में शरीर चुस्त भी बनता है। अब तक आपने सिर्फ गर्म पानी पीने के लाभ जाने होंगे। अब आप गर्म पानी में पैर डुबो कर रखने से होने वाले लाभ के बारे में जान लें। सर्दी के मौसम में किसी बर्तन में गर्म पानी लेकर इसमें नमक डालकर 20 मिनट तक रखें।
इससे पैरों के दर्द से काफी राहत मिलती है। साथ ही यदि आपकी एड़ियां फटी हुई हैं तो इसमें भी राहत मिलेगी। यह देसी तकनीक शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है। ऐसे में बुखार में भी राहत मिलती है। हालांकि सुनने में यह तरीका बेहद साधारण लग सकता है। वहीं यह काफी प्रभावशाली होता है।
Health Tip : दिन भर हम कई सारे काम करते हैं। इसके लिए हमें चलना भी पडता है। ऐसे में हमारे पैर ही इस दौरान पूरे शरीर का बोझ उठाते हैं। साथ में सीढ़ियां चढ़ने से लेकर खेलने व दौड़ने में पैरों की बहुत ताकत लगती है। यहां तक की खड़े रहने से भी पैरों पर काफी दबाव आता है। इसलिए सोने से पहले पैरों को राहत देना बहुत जरूरी है।
इसका सबसे आसान तरीका है गर्म पानी में पैर डुबा कर रखें। नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यह तरीका शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे तनाव कम होता है। काफी लोग नियमित रूप से ऐसा करते हैं।

Soak feet in warm water : सर्दी में कमाल का उपाय
अधिकतर लोग हर मौसम में नहाने के लिए गर्म पानी का ही प्रयोग करते हैं। वहीं रात को भी गर्म पानी से पैर धाते हैं या गर्म पानी में अपने पैर डुबो कर रखते हैं। यह प्रक्रिया शरीर का तापमान बढ़ा देती है। इसलिए सर्दियों में इस विधि को जरूर किया जाना चाहिए। ऐसा करने से दिन भर की थकान से राहत मिलती है और पैरों की नसों को तनाव कम करने में मदद मिलती है। यदि पैरों में दर्द रहता है तो इससे भी काफी आराम मिलता है।
Soak feet in warm water : गर्म पानी में डाल सकते हैं नमक
रात को सोने से पहले जब गर्म पानी में पैरों को रखते हैं तो इस पानी में नमक भी डाला जा सकता है। यह गर्म पानी से होने वाले लाभ के साथ अतिरिक्त फायदे देता है। इससे पानी में पैर डुबने का असर भी अधिक हो जाता है। नमक में मैग्नीशियम के साथ कुछ अन्य खनिज भी होते हैं। ऐसे में इससे त्वचा को काफी आराम मिलता है। यदि पैरों में सूजन है तो इसमें भी नमक वाला गर्म पानी राहत देता है। दिन भर जूते पहने रहने से यदि पैरों में बदबू की समस्या हो जाती है तो इससे भी राहत मिलेगी और परिवार के दूसरे लोगों को अच्छा लगेगा। गर्म पानी में साधारण नमक की बजाय सेंधा नमक डालते हैं तो पैरों के दर्द में बहुत आराम मिलता है। साथ ही फटी हुई एड़ियां भी ठीक होती हैं।










