SIR Update : हरियाणा में SIR के लिए 604 अधिकारी नियुक्त

तारीख का ऐलान जल्द

Haryana SIR Update : हरियाणा में SIR को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं इसी बीच चुनाव आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन संशोधन मतदाता सूची (SIR) से ठीक पहले 604 अफसरों की टीम तैयार की गई है। इस 1 टीम में एडीसी, एचसीएस, तहसीलदार और डीडीपीओ स्तर के अफसर शामिल हैं। टीम में 90 ईआरओ, 180 एईआरओ और 334 एडिशनल व एईआरओ शामिल किए गए हैं।

हालांकि अभी तक एसआईआर की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पहले ही तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों की टीम को गठित कर दिया गया है तो वहीं सर्वे से लेकर जांच, वेरिफिकेशन में कौन शामिल होगा, इन सब को भी फाइनल कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से ड्यूटी सौंपी जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अफसर नियुक्त होंगे, ताकि एसआईआर को ने समय पर पूरा किया जा सके। राज्य चुनाव आयोग ने सभी तरह की तैयारी कर ली हैं, अब भारतीय चुनाव आयोग को निर्णय करना है कि हरियाणा में कब से एसआईआर शुरू होगा।

SIR Update : 61 प्रतिशत वोटर का हो चुका है अब तक मिलान

एसआईआर से पूर्व तैयारी के तहत प्रदेश में अब तक 61.78 प्रतिशत वोटर का मिलान किया जा चुका है। संख्या की बात करें तो अब तक करीब 1.28 करोड़ वोटर का मिलान किया जा चुका है। इनमें चरखी दादरी में सबसे अधिक 82.31 प्रतिशत वोटर शामिल हैं। जबकि फरीदाबाद में सबसे कम 27.51 प्रतिशत वोटर शामिल हैं।

SIR Update: 604 officers appointed for SIR in Haryana
SIR Update: 604 officers appointed

SIR Update : राजनीतिक दलों के भी नियुक्त होंगे BLO

चुनाव आयोग हरियाणा में एसआईआर की तैयारियां करने से पहले सभी दलों से बीएलओ नियुक्त करने के लिए कह रहा है। राजनीतिक दलों को बीएलओ-2 की नियुक्तियों के लिए कहा गया है। कुछ दलों ने बीएलओ-1 की नियुक्ति कर दी है, जबकि बीएलओ -2 की नियुक्ति होना बाकी है। वहीं 24 फरवरी को चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में बैठक बुलाई है, इसमें अब तक हुए एसआईआर के अलावा जिन राज्यों में एसआईआर संभावित है, वहां की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा द्वारा तैयारियां की गई हैं। अब तक जितने भी वोटों का मिलान हो पाया है, यह जानकारी भी चुनाव आयोग को दी जाएगी।

SIR में यह होगा अधिकारियों का काम

चुनाव आयोग के अनुसार एसआईआर शुरू होने पर इन अफसरों की विस क्षेत्र वाइज डयूटी लगेगी। ईआरओ फार्म को चेक करेंगे। अन्य अफसर इनका सहयोग करेंगे। हर विस क्षेत्र में एक ईआरओ व 2-2 एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। ईआरओ में कई जगह एडीसी, एसडीएम, डीआरओ, डीडीपीओ, तहसीलदार शामिल किए गए हैं, जबकि एईआरओ में बीडीपीओ, नायब तहसीलदार स्तर के अफसर शामिल हैं। एडिशनल एईआरओ में कई विभागों के मुखिया और कॉलेज प्रिंसीपल भी शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button