Pan Card Loan : पैन कार्ड से भी मिल सकता है 5 लाख रुपए तक का लोन

ये हैं शर्तें, जानें पूरी डिटेल

Pan Card Loan : क्या आपको पता है कि आपको मात्र पैन कार्ड से भी 5 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए कुछ शर्तें हैं, आप अगर वह पूरी करते होंगे तो पांच लाख तक का लोन चुटकियों में ले सकते हैं। आइए जानते हैं, इसका क्या प्रोसिजर है।

बता दें कि किसी भी तरह का बिजनेस करने के लिए या आर्थिक रुप से कर्ज में डूब जाने पर या फिर घर में शादी -विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम के लिए हमें रुपयों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की बजाय हम लोन (Pan Card Loan) की तरफ रूख करते हैं। इसलिए आपके पास केवल पैन-कार्ड है और कुछ बेसिक विवरण हैं, तो कई बैंक और फिनटेक प्लेटफॉर्म आपको ₹50 हजार से ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन तुरंत दे सकते हैं।

Pan Card Loan : सबसे पहले जानें, पैन कार्ड क्यों जरूरी

पैन कार्ड यानि परमानेंट अकाउंट नंबर केवल टैक्स भरने का दस्तावेज नहीं, यह हमारी फाइनेंशियल पहचान भी है। इससे हमारा ऑनलाइन लेन-देन एक क्लिक पर पता चल जाता है। बैंक और लोन कंपनियां पैन कार्ड के जरिए ही क्रेडिट रिकॉर्ड देख पाती हैं। अब तक आपने पहले कितने लोन लिए, समय पर चुकाए या नहीं। कोई किस्त बाकी है या फिर सभी किस्त EMI समय पर भरी गई है, इसकी पूरी डिटेल होती है। अधिकत्तर PAN कार्ड आधार से लिंक होते हैं। इससे लोन अप्रूवल में देरी नहीं होती।

Pan Card Loan: Loan up to Rs 5 lakh can also be availed through PAN card.
Pan Card Loan: Loan up to Rs 5 lakh can also be availed through PAN card.

Pan Card Loan : लोन लेने से पहले जरूरी शर्तें

हमारा पैन कार्ड आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए। इससे वेरिफिकेशन, E-KYC आसानी से हो सकती है। इसके बाद हमारा क्रेडिट स्कोर अच्छा हो – समय पर EMI चुकाने का रिकॉर्ड आपके लिए प्लस पॉइंट हो। इन्कम स्टेबल हो – बैंक देखता है कि आपकी कमाई लोन चुकाने के लिए पर्याप्त है या नहीं। इन बातों में अगर हम पार उतर जाते हैं तो लोन मिलने की संभावना ज्यादा बन जाती हैं।

Pan Card Loan : कौन ले सकता है पैन कार्ड से लोन

  • उम्र 21 से 60 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
  • रेगुलर इनकम सोर्स हो (जॉब या बिजनेस) होना अनिवार्य है।
  • कम EMI-इनकम रेशियो (यानि कम कर्ज और ज्यादा इनकम) होना अनिवार्य है।

Pan Card Loan : कैसे करें लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले आप बैंक या डिजिटल लेंडर के वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद आप अपना नाम, DOB, मोबाइल नंबर और PAN फिल करें।
  • फिर इसके बाद आप OTP से मोबाइल वेरिफाई करें।
  • अब आप लोन अमाउंट और टेन्योर चुनें।
  • इसके बाद अब आप PAN, आधार, बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप अपलोड करें।
  • यदि आपके सारे डॉक्यूमेंट सही हुए, तो 24 घंटे के अंदर लोन अप्रूव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button