देश के सबसे महंगे VIP नंबर HR 88 B 8888 को लेकर बड़ी अपडेट

दोबारा से होगी नीलामी, ये वजह आई सामने

HR 88 B 8888 : कुछ दिन पहले 1 करोड़ 17 लाख रुपए में बिके देश के सबसे महंगे वीआईपी नंबर HR 88 B 8888 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जी हां, अब इस नंबर की दोबारा से नीलामी होगी। दरअसल जिस शख्स ने सवा करोड़ की बोली लगाकर इसे खरीदा था, उसने निर्धारित समयावधि में राशि RTO को जमा नहीं करवाई। इसके चलते बोली रद्द हो गई और शख्स की सिक्योरिटी राशि जब्त हो गई। पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं।

बताते चलें कि 26 नवंबर को हरियाणा में VIP और फैंसी नंबरों की ऑनलाइन बोली हुई थी। इसमें ‘HR88B8888’ नंबर प्लेट की बोली 50 हजार से शुरू हुई और यह लगातार ऊपर चढ़ती रही। हरियाणा के हिसार के सुधीर नामक शख्स ने HR 88 B 8888 के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली लगा दी थी और इसे खरीद लिया था। इसके बाद यह देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई थी। सुधीर को 30 नवंबर तक 1 करोड़ 17 लाख रुपए जमा करवाने थे लेकिन वह इतनी राशि जमा नहीं करवा पाया, इसलिए नीलामी रद्द हो गई।

HR 88 B 8888 Number : सवा करोड़ की नंबर प्लेट, इतने में कई नई गाड़ियां आ जाएं

बोली की राशि जमा करवाने के अंतिम दिन ये चर्चाएं सामने आई कि सुधीर इस नंबर प्लेट की राशि को जमा करवाना चाहता है लेकिन उसके परिजनों का कहना है कि एक नंबर प्लेट के लिए सवा करोड़ रुपए क्यों लगाने। एतराज हो भी क्यों, नहीं जितनी कीमत की यह नंबर प्लेट बनी है, उतने में तो 4 लग्जरी गाड़ियां आ सकती हैं। इसके बाद सुधीर ने राशि जमा नहीं करवाई और नंबर प्लेट की बोली स्वत: रद्द हो गई।

HR 88 B 8888 Number नंबर की दोबारा होगी नीलामी

HR 88 B 8888 Number के लिए अब दोबारा से नीलामी होगी। जिस शख्स ने 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली लगाकर इसे खरीदना था, उसने सिक्योरिटी राशि 11 हजार रुपए के अलावा बाकी राशि जमा नहीं करवाई। इसलिए उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त हो गई और नंबर प्लेट के लिए अब दोबारा से नीलामी होगी। इस बार नीलामी को लेकर लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हर कोई देखना चाहता है कि दोबारा से ऑक्शन के दौरान यह नंबर प्लेट भारत का सबसे महंगा नंबर प्लेट बन पाता है या नहीं।

HR 88 B 8888 Number : हरियाणा में VIP नंबर प्लेट की ये है प्रक्रिया

हरियाणा में हर सप्ताह शुक्रवार को शाम 5 बजे से सोमवार को सुबह 9 बजे तक VIP या फैंसी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन ऑक्शन होती है। बुधवार शाम 5 बजे तक रिजल्ट आने तक बोली लगाने का खेल चलता रहता है। यह ऑक्शन ऑफिशियल वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in की पोर्टल पर होता है।

चूंकि मामला सोशल मीडिया पर काफी छा गया था, इसलिए दोबारा से नीलामी में इस नंबर को कौन खरीदेगा, इस पर सभी की निगाहें हैं और पहले की बजाय और ज्यादा महंगा ये नंबर जा सकता है। हालांकि नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button