PM Surya Ghar Yojana : घर लगवाएं सोलर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, साथ में सब्सिडी
सोलर प्लांट लगवाने के लिए लोन दे रही सरकार आसान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
PM Surya Ghar Yojana : यदि आप भी अत्याधिक बिजली बिल और बिजली कट से परेशान हैं और आपकी समस्या का समाधान आसानी से हो सकता है। इसके लिए आप केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं। इस सरकारी पहल के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं। योजना का उद्देश्य लोगों को मुफ्त बिजली प्रदान करने के साथ कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने का है। योजना के तहत, सरकार 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी और साथ में सब्सिडी का लाभी मिलेगा। इसका पंजीकरण बहुत ही आसान व आनलाइन कर सकते हैं।
यह योजना केंद्र सरकार की ऐसी पहल है, जिससे लोगों के घरों के साथ-साथ दफ्तर और दुकानों को हर समय रोशन रखा जा सकता है। साथ इससे हर महीने पड़ने वाले बिजली बिल के बोझ से भी छुटकारा मिल जाएगा। वहीं इससे प्रदूषण भी कम होगा। ऐसे में यह योजना काफी लाभदायक है। यही कारण है कि देश भर में लोग इस योजना को तेजी से अपना रहे हैं। इसके तहत रूफटाप इंस्टालेशन में लोग गहरी रूचि ले रहे हैं। इसके लिए सरकारी विभाग लोगों को जागरूक करने को कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग अपने घरों की छतों पर यह सोलर पैनल लगवा सकते हैं, उनको तुरंत आवेदन करना चाहिए।
PM Surya Ghar Yojana : योजना के बारे में जानकारी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की पहल है। इसके तहत देशभर में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाने की योजना है। इससे लोगों के घरों, कार्यालयों व दुकानों में बिजली की जरूरत को खुद ही पूरा कर सकते हैं। योजना पर 75000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्लान है। ऐसे में देश भर में एक करोड़ घरों को सीधा लाभ देने का लक्ष्य सरकार ने बनाया है। यह सोलर पैनल लगने पर घर के बिजली बिल पर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
PM Surya Ghar Yojana : ऐसे लें योजना का लाभ
इसके लिए सबसे जरूरी है कि पात्र व्यक्ति भारतीय नागरिक हो। यह शर्त पूरी करने पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रक्रिया की जा सकती है। इसकी शुरूआत होती है रजिस्ट्रेशन से।

PM Surya Ghar Yojana : यह है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://pmsuryaghar.gov.in) पर
जाकर आवेदन करें। यहां होम पेज से Apply Now का विकल्प चुनें और आगे बढ़े। यहां आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद Captcha भर कर वेरिफाई पर क्लिक करें। इसक बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जिसको भरकर लागिन करें। यहां पर आपकी जानकारी मांगी जाएगी जैस नाम, ईमेल, पता, राज्य, जिला, पिन कोड। इन सभी जानकारी को भर कर सेव कर लें। इसके बाद आपके पास Apply for Solar Rooftop का आप्शन आ गया, इस पर क्लिक करें। राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी का विकल्प चुन कर अपना कंज्यूमर अकाउंट नंबर यहां पर डाल दें। यहां पर आपकी बिजली कनेक्शन की जानकारी लोड होगी। इसके बाद फार्म सबमिट कर कर दें।
PM Surya Ghar Yojana : यह दस्तावेज जरूरी
आवेदन के लिए आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, आय प्रमाण-पत्र, बिजली का बिल, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर,
पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की पासबुक की जरूरत पड़ेगी। आवेदन के बाद संबंधित बिजली विभाग द्वारा आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ दिन लगने की संभावना रहती है। जैसे ही सभी जानकारी वैरिफाई हो जाती हैं, इसके बाद सोलर पैनल के लिए स्वीकृति दी जाएगी। अब आप पोर्टल पर जाकर वेंडर का चयन कर सकते हैं। यह चयनित वेंडर आपके घर पर सोलर पैनल लगाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी
1 किलोवाट के लिए 30 हजार रुपये
2 किलोवाट के लिए 60 हजार रुपये
3 किलोवाट या इससे ज्यादा के लिए 78 हजार रुपये










