Airtel recharge packs : Airtelके दो मुख्य प्रीपेड रिचार्ज पैक बंद, नए आप्शन दिए
अपने यूज के हिसाब से कर सकते हैं चयन
Airtel recharge packs : देश की जानी मानी मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत दो प्रमुख प्रीपेड रिचार्ज बंद कर दिए हैं। हालांकि कंपनी द्वारा अपने यूजर्स को नए आप्शन भी दिए गए हैं। अब इनके हिसाब से यूजर्स अपने बेस्ट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। इन पैक के बारे में पूरी जानकारी आपको बता रहे हैं।
Airtel द्वारा अपने यूजर्स के लिए प्लान में बदलाव करते हुए देश में 121 रुपये और 181 रुपये वाले रिचार्ज प्लान बंद कर दिए गए हैं। इन दोनों ही प्लान में यूजर्स को 30 दिन तक हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ Airtel Xtreme Play का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा था। Airtel Xtreme Play के पैक में Netflix, JioHotstar, SonyLIV सहित 25 से अधिक OTT प्लेटफार्म्स की सुविधा मिल रही थी। अब की गई नई व्यवस्था के तहत यदि यूजर्स सिर्फ इंटरनेट का प्रयोग करना चाहते हैं तो उन्हें Airtel के अन्य प्रीपेड रिचार्ज लेने होंगे।
Airtel recharge packs : कौन सा डेटा पैक आपके काम का
Airtel द्वारा किए गए इस बदलाव की जानकारी कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर भी अपडेट की गई है। इसके तहत बताया गया है कि यह दोनों ही प्रमुख प्लान अब यूजर्स को नहीं मिल सकेंगे। अपनी रिचार्ज सूची से भी Airtel द्वारा 121 और 181 रुपये के डेटा पैक रिचार्ज के विकल्पों को हटा दिया है। यूजर्स को इसकी जगह अब नए प्लान में से विकल्प का चुनाव करना होगा। Airtel का सबसे सस्ता डेटा पैक 100 रुपये वाला है। इसमें 30 दिनों के लिए 6GB डेटा दिया जा रहा है। पैक के साथ 20 OTT ऐप्स सहित SonyLIV के लिए Airtel Xtreme Play का सब्सक्रिप्शन भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दिया जा रहा है। ऐसे में यह प्लान आपके सबसे अधिक काम का हो सकता है।

Airtel recharge packs : डेटा यूज के हिसाब से अन्य विकल्प
वहीं यदि आपका डेटा यूज अधिक है तो आप Airtel के अन्य प्लान भी ले सकते हैं। अधिक डेटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए उनके लिए 161 रुपये का डेटा पैक भी दिया जा रहा है। इस प्लान में पूरे 30 दिन के लिए 12GB डेटा दिया जा रहा है। वहीं Airtel द्वारा 195 रुपये का प्लान भी दिया जा रहा है। यह बेस्ट क्रिकेट पैक यूजर्स के लिए दिया गया है। इसमें डेटा यूज के अनुसार यूजर्स को 12GB डेटा तो दिया ही जा रहा है, साथ में JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन बिना किसी अन्य शुल्क के दिया जा रहा है। साथ ही पैक में Airtel Xtreme Play का सब्सक्रिप्शन भी जोड़ा गया है। वहीं Airtel ने अपना सबसे बड़े डेटा पैक 50 जीबी इंटनेट वाला दिया है। इसकी कीमत 361 रुपये तय की गई है। इस पैक में 30 दिनों के लिए 50GB डेटा दिया जा रहा है और यह डेटा खत्म होने के बाद प्रति MB 50 पैसे चार्ज कर अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।
Airtel recharge packs : देश में बढ़ी Airtel यूजर्स की संख्या
Airtel मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियों में अपना विशेष स्थान रखती है। देश में Airtel ग्राहकों की संख्या 393.7 मिलियन तक पहुंच गई है। TRAI द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के तहत देश के कुल 33. 59 प्रतिशत बाजार में इस कंपनी की हिस्सेदारी है। Airtel के साथ 12.52 लाख नए वायरलेस ग्राहक जुड़े हैं। इसके साथ ही कंपनी के ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सर्विस को लेकर भी Airtel ने अपनी विशेष पहचान ग्राहकों के बीच बनाई है। नेटवर्क को लेकर Airtel ग्राहक काफी संतुष्ट रहते हैं। यही कारण है कि मोबाइल फोन यूजर्स का विश्वास Airtel के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में नए पैक यूजर्स को कितने पसंद आएंगे और इनको कैसा रिस्पांस मिलेगा, यह समय ही बताएगा।










