Kanya Sumangala Scheme: बेटियों मिलेंगे 25000 रुपये यूपी सरकार का बड़ा फैसला जन्म से पढ़ाई तक खर्च सरकारी
कन्या सुमंगला योजना के तहत बागपत में 18911 बेटियों को दिया जा रहा लाभ
Kanya Sumangala Scheme : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बेटियों के सुमंगला योजना शुरू की गई है। इसके तहत बेटियों के खाते में अलग-अलग चरण में कुल 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी और इसको आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत में 18911 बेटियों को लाभ दिया जा रहा है। क्योंकि यह योजना सिर्फ दो या इससे कम भाई-बहन वाली बेटियों के लिए है, ऐसे में इसके अगले चरण में 13120 बेटियों के भाई-बहनों का सत्यापन किया जाना है। तीसरी संतान होने पर बेटी को योजना से बाहर किया जाएगा। इसके तहत सरकार द्वारा छह चरणों में कुल बेटियों के खाते में 25 हजार रुपये भेजे जाते हैं।
फिलहाल तक कन्या सुमंगला योजना के तहत बागपत की 18911 बेटियाें को लाभ दिया जा रहा है। अब इसके अगले चरण में लाभ दिया जाना है। इसके लिए 13120 बेटियों के भाई-बहन का सत्यापन किया जाएगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि परिवार में दो ही बच्चे हैं। यदि परिवार में तीसरे बच्चे का जन्म पाया जाता है तो इसमें लाभ ले रही बेटियों को योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
Kanya Sumangala Scheme: योजना के तहत पात्र बेटियों को कुल छह चरण में 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए लाभर्थी बेटी के नाम से बैंक खाता खोला जाता है। इसमें उनका पैसा निरंतर जमा किया जाता है। इसके निर्धारित चरण हैं। पहले चरण का लाभ बेटी के जन्म लेने पर दिया जाता है। वहीं दूसरे चरण का पैसा बेटी के एक साल के भीतर जब टीकाकरण पूरा होता है, तब दिया जाता है।
तीसरे चरण की राशि प्रथम कक्षा में प्रवेश के दौरान, चौथे चरण का लाभ कक्षा छह में प्रवेश के समय और पांचवें चरण की राशि नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने के उपरांत मिलता है। छठे और अंतिम चरण लाभ इससे आगे की पढ़ाई जारी रहने पर दिया जाता है। इससे जहां बेटियों को आर्थिक सहायाता मिल रही है, वहीं उनकी पढ़ाई भी सुनिश्चित हो रही है।

Kanya Sumangala Scheme: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की बेटियों का अलग-अलग लाभ
योजना के तहत बागपत ग्रामीण क्षेत्र में 5444 और शहरी क्षेत्र में 7676 बेटियों को लाभ दिया जाना है। इसको अगले चरण में कुल 13120 बेटियों को राशि दी जाएगी। यह राशि जारी करने से पहले प्रशासन लाभ प्राप्त करने वाली बेटियों के घर जाकर परिवार की स्थिति की जांच करेगा। इसमें पता लगाया जाएगा कि जो बेटियां इस योजना का लाभ ले रही हैं, उनके घर में तीसरे भाई-बहन का जन्म नहीं हुआ हो। अधिकारियों के अनुसार दो से अधिक भाई बहन मिलने पर लाभ प्राप्त करने वाली बेटी को भविष्य में इस लाभ से बाहर कर दिया जाएगा।
Kanya Sumangala Scheme: यह है सुमंगला योजना
यूपी सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक आर्थिक सहायता देने का फैसला लेते हुए कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत की है। ऐसे में बच्ची का जन्म होने पर 5000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। अलग-अलग छह चरणों में सरकार द्वारा कुल 25000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि नियम पूरे नहीं होने पर बेटी को योजना से बाहर किया जा सकता है।
Kanya Sumangala Scheme: योजना के लिए पात्रता की शर्त
कन्या सुमंगला योजना योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए ही निश्चित है। इसके लिए शर्त है कि परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो। परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी हो। योजना के तहत एक परिवार में सिर्फ दो ही बेटियों को ही लाभ दिया जा सकता है। हालांकि दूसरे बच्चे के दौरान जुड़वा बेटी होने पर तीनों को लाभ में शामिल किया जाएगा।
Kanya Sumangala Scheme: यह है लाभ के चरण अनुसार ब्योरा
पहले चरण का लाभ बच्ची के जन्म समय ही दिया जाता है। इसमें राज्य सरकार के द्वारा 5000 रुपये की बैंक में भेजे जाते हैं। दूसरे चरण में बच्ची एक साल की होने पर 2000 रुपये बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। बच्ची के पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 3000 रुपये मिलते हैं और छठी कक्षा दाखिले के दौरान 3000 रुपये की राशि मिलती है। इसके बाद 5 हजार रुपये की राशि कक्षा नौ में प्रवेश के दौरान दिए जाते हैं। वहीं कक्षा 12 में जाने पर 7000 रुपये का लाभ मिलता है। इस योजना के तहत कुल 25000 रुपये बेटी के बैंक खाते में जाते हैं।
Kanya Sumangala Scheme: आनलाइन करें आवेदन
कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए महिला एंव बाल विकास विभाग की वेबसाइट से सिटीजन पोर्टल पंजीकरण करना होगा। यहां पर यूजर्स के विकल्प पर क्लिक कर नियम शर्तों में आई एग्री के साथ कंटिन्यू का विकल्प चुनें। इसके बाद लागिन करें ओर योजना के फार्म में पूरी जानकारी दर्ज कर दें। यहां मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर फार्म को सबमिट करना है।










