rooftop solar panels : हरियाणा में सरकारी भवनों पर लगेंगे रूफटाप सोलर पैनल

अगले 7 साल में 24000 मेगावाट बिजली का लक्ष्य

rooftop solar panels in haryana : बिजली के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं। इसके तहत सरकारी स्कूल, कालेज, अस्पताल, कार्यालय, गोदाम जैसे भवनों पर रूफटाप सोलर सिस्टम लगाने की योजना है। इससे हरियाण प्रदेश को ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिविल सचिवालय में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित बजट घोषणाओं की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में घर-घर रूफटाप सोलर सिस्टम लगाने का कार्य तेज किया जाए। साथ ही कहा कि इस योजना की निगरानी व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

rooftop solar panels in haryana : अक्षय ऊर्जा सोलर पार्क बनाने की योजना

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के लिए सोलर पार्क विकसित किए जाएं। इसके लिए प्रदेश की प्रमुख सड़कों और राजमार्गों से पुराने और खराब बिजली खंभों को तुरंत हटाया जाए। ताकि सुरक्षा और सुंदरता बढ़े। इस पर ठोस रणनीति बनाते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया।

हरियाणा में सरकारी भवनों पर लगेंगे रूफटाप सोलर पैनल
हरियाणा में सरकारी भवनों पर लगेंगे रूफटाप सोलर पैनल

rooftop solar panels in haryana : 42486 रूफटाप सोलर

बैठक के दौरान हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के चेयरमैन श्यामल मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर 2025 तक हरियाणा में 42,486 रूफटाप सोलर लगाए जा चुके हैं। वहीं 31 मार्च 2027 तक 222 000 रूफटप सोलर सिस्टम इंस्टाल करने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिस्काम ने सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना नाम से एक नई योजना भी तैयार की है। यह मुख्य रूप से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और नियमित रूप से बिजली बिल जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए रहेगी। इस योजना को प्रदेश सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में रूफटाप सोलर को लगवाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

rooftop solar panels in haryana : 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल यूनिट शुरू

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक घर को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए लिए ऊर्जा क्षेत्र के सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। ऊर्जा सुरक्षा आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी लंबित परियोजनाओं को बिना देरी के आगे बढ़ाया जाए। वहीं अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में अगले 7 वर्षों में 24000 मेगावाट बिजली उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे 100% उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का लक्ष्य तय किया गया है। यमुनानगर में 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल यूनिट का काम बीएचईएल के सहयोग से शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button