New Ring Road In Haryana : कुरुक्षेत्र में 250 करोड़ रुपये से बनेगा रिंग रोड पर्यटन को मिलेगा विस्तार
सरकार ने दी मंजूरी जल्द मिलेगी सौगात
New Ring Road In Haryana : हरियाणा प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे कुरुक्षेत्र जिला को सरकार की एक और सौगात मिलने जा रही है। कुरुक्षेत्र में 250 करोड़ रुपये रिंग रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इसको सरकार की मंजूरी मिल गई और राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में पर्यटन विस्तार को लेकर यह प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जहां पर्यटन को मजबूती मिलेगी, वहीं आधारभूत ढांचा भी मजबूत होगा।
हरियाणा में सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में तेजी से धार्मिक पर्यटन वृद्धि को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। जल्द ही शहर में रिंग रोड का निर्माण करवाने की तैयारी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह रिंग रोड बनने से कुरुक्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर आकर्षक धार्मिक स्थल विकसित करने की दिशा में सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान देने का वादा जनता से किया था। अब यह घोषणा मूर्त रूप ले रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र गीता क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। यहां गीता व महाभारत से जुड़े अनुभवों को संजाेया गया है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

New Ring Road In Haryana : 250 करोड़ रुपये की परियोजना
हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति से 250 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह कदम सरकार के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहर के आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या हल समाधान तो होगा ही, साथ ही यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं
मिल सकेंगी।
New Ring Road In Haryana : क्यों प्रसिद्ध है कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र की पहचान इसकी धार्मिक जीवंता के लिए विश्व भर में है। हरियाणा में जीटी रोड पर स्थिति अपनी विशेष सांस्कृतिक विरासत के खास पहचान रखता है। मान्यता है कि महाभारत का युद्ध इसी कुरुक्षेत्र की भूमि पर लड़ा गया। यहीं पर भगवान कृष्ण द्वारा अजुर्न को गीता का उपदेश दिया गया। कुरुक्षेत्र के पास ही थानेसर भी मुख्य धार्मिक स्थल है। मान्यता है कि कुरुक्षेत्र में दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर उसको खेत की मेड़ पर रख दिया।
यह घटना सुन कर भगवान श्रीकृष्ण ने इसी मैदान को युद्ध के लिए चुना। कुरुक्षेत्र के आसपास कई अन्य धार्मिक स्थल भी हैं। ऐसे में यह रिंग रोड पर्यटकों को आसान रास्ता उपलब्ध करवाएगा। हालांकि कुरुक्षेत्र सड़क मार्ग के साथ-साथ रेल मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। देश भर से पर्यटक कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं। हरियाणा की राजधानी और देश की राजधानी के बीच बसा कुरुक्षेत्र अब विकास की नई गाथा लिखने को तैयार है।










