New Project in Gohana : गोहाना में साेनीपत व रोहतक रोड की बढ़ेगी सुंदरता
दिव्य नगर योजना के तहत 6 करोड़ रुपये नगर परिषद करेगा काम
New Project in Gohana : दिल्ली में एनसीआर में तेजी विकसित हो रहे गोहाना शहर की सुुंदरता अब और भी अधिक बढ़ेगी। इसके लिए गोहाना नगर परिषद द्वारा विशेष योजना तैयार की गई है। इसके तहत गोहाना में रोहतक व सोनीपत रोड को सुंदर बनाया जाएगा। यहां पर दोनों जगह स्वागत द्वारा बनेंगे, जो शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे। इस पर 6 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे।
सोनीपत रोड की बात की जाए तो सब्जी मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक के डिवाइडर को नया रूप देकर सुदंर बनाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा यह काम दिव्य नगर योजना (Divya Nagar Yojana) के तहत करवाया जाएगा। इसमें सड़क के बीच में बने डिवाइडर का सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटें लगाना और ग्रीनरी बढ़ाना शामिल होगा। काम पूरा होने पर नगर परिषद की सीमा पर संत कबीर का भव्य गेट बनाया जाएगा।
इसको लेकर नगर परिषद ने डिवाइडर पर पहले से लगी हुई पुरानी लोहे ग्रिल को हटा दिया है। इसको हटा कर डिवाइडर को नया रूप दिया जाएगा। इसका काम शुरू किया जा चुका है। ग्रिल हटाने के बाद, एक मजबूत और सुंदर नया कंक्रीट डिवाइडर बनाने की योजना है। डिवाइडर पर डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। इससे स्ट्रीट लाइटिंग बेहतर होगी और सुरक्षित ट्रैफिक सुनिश्चित होगा। साथ ही शहर को रात के समय भी सुंदरता मिलेगी। वहीं हरियाली बढ़ाने, इलाके की सुंदरता और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
गोहाना का सोनीपत रोड शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां से हर रोज हजारों गाड़ियां निकलती हैं। ऐसे में, नया डिवाइडर न केवल इलाके के आकर्षक रूप को बढ़ाएगा बल्कि ट्रैफिक को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा। नगर परिषद इस रोड के किनारे अपनी सीमा पर संत कबीर गेट बनाने की भी तैयारी कर रही है। इसके पीछे परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी की सोच है कि संत कबीर गेट बनने से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।
New Project in Gohana : डिवाइडर से बढ़ेगी सुंदरता
यह गेट शहर में आने वाले लोगों के लिए एक अलग लैंडमार्क बनेगा। परिषद ने पहले सोनीपत रोड के किनारे ओपन ड्रेन को बंद कर पाइप लाइन बिछाई थी। हालांकि शहर को सुंदर बनाने की योजना के तहत नगर परिषद ने सोनीपत और रोहतक रोड को शहर के दिव्य सिटी प्लान में शामिल किया है। इससे पहले ही रोहतक रोड पर डिवाइडर बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। यहां पर लाइटिंग और पेड़ लगाए गए हैं। अब इसकी काम को आगे बढ़ाते हुए अब सोनीपत रोड पर काम शुरू किया गया है।

New Project in Gohana : 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च
सोनीपत रोड पर सुंदर बनाने के काम और गेट बनाने पर 3.5 रुपये करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं रोहतक रोड पर भी नगरपरिषद की सीमा के अंदर ही 2.5 करोड़ रुपये गेट बनाया जाएगा। गोहाना नगरपरिषद की प्रधान रजनी विरमानी के अनुसार छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तेज गति से काम करें। साथ ही निर्माण करने वाले एजेंसी को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं। ऐसे में आने वाले समय में गोहाना शहर की सुंदरता को बढ़ाया जा रहा है।
New Project in Gohana : जिला बनने की दौड़ में गोहाना
वहीं गोहाना शहर जिला बनने की दौड़ में भी है। इसको लेकर लंबे समय प्रयास चल रहे हैं। हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इसको लेकर मांग काफी तेज हुई, लेकिन तब जींद जिला के सफीदों क्षेत्र के लोगों ने भी जिला बनाने के लिए सफीदों के चयन की मांग की। ऐसे में यह मामला बीच में ही लटक गया। हालांकि अभी तक इस पर सरकार ने फैसला नहीं किया ह्रै, लेकिन दिल्ली एनसीआर का हिस्सा होने के साथ गोहाना तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है। ऐसे में गोहाना नया जिला बनने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।










