New Ration Depot : हरियाणा में राशन डिपो को लेकर बड़ी अपडेट, 4 हजार नए डिपो खुलेंगे

सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी

Haryana new ration Depot : हरियाणा में राशन डिपो को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नायब सैनी सरकार नए साल में 4 हजार नए राशन डिपो खोलने जा रही है। इसे लेकर नियम और शर्तें तैयार की जा रही हैं। जनवरी माह में नए राशन डिपो खोले जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश में 9200 के करीब राशन डिपो चल रहे हैं और 40 लाख 59 हजार उपभोक्ता तेल, चीनी, गेहूं समेत दूसरा राशन ले रहे हैं।

नए राशन डिपो (ration Depot) खोले जाने का प्रस्ताव फूड सप्लाई विभाग ने सीएम के पास भेजा था, जिसे शुरुआती स्वीकृति सीएम ने दे दी है। फूड सप्लाई विभाग के अनुसार हर 500 राशन कार्ड पर एक नया राशन डिपो खोला जाएगा। किसी गांव में एक हजार राशन कार्ड बने हैं तो वहां दो राशन डिपो होंगे। इससे राशन उपभोक्ताओं को अपने नजदीक ही आसानी से राशन मिल पाएगा।

New ration Depot : महिलाओं की होगी 33 प्रतिशत अलॉटमेंट

नए राशन डिपो खोले जाने में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। महिलाओं को राशन डिपो अलॉटमेंट में प्राथमिकता दी जाएगी। जितने भी नए डिपो खुलेंगे, उनमें 33 प्रतिशत डिपो महिलाओं को अलॉट किए जाएंगे। यानि कि 4 हजार में से 1333 डिपो महिलाओं को मिलेंगे। इससे महिला शक्ति को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

New ration Depot : नियमों में हो सकता है बदलाव

नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया नए साल में जनवरी माह से ही शुरू कर दी जाएगी। इसमें कुछ नियम और शर्तें तय की जा रही हैं। पहले वाली प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया जाएगा। इसमें पात्रता के नियम, आवेदन की शर्तें, जांच प्रक्रिया और तकनीकी तैयारियां शामिल हैं। उम्मीद जनवरी माह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। हालांकि आबंटन प्रक्रिया के नियमों में जरूरत के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

New ration Depot : हरियाणा में चल रहे 9 हजार से ज्यादा राशन डिपो

बता दें कि इस समय हरियाणा में 9 हजार से ज्यादा राशन डिपो चल रहे हैं। इन डिपो से 40 लाख 69 हजार के करीब उपभोक्ता तेल, चीनी, गेहूं समेत दूसरा राशन ले रहे हैं। कुल राशन कार्ड की बात की जाए तो ये 1 करोड़ 59 लाख के करीब सदस्य राशन कार्ड में रिजस्टर्ड हैं। लेकिन हरियाणा में पीला (BPL), गुलाबी (AAY) और खाकी श्रेणी के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इसमें BPL कार्डधारकों को प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं, 2 लीटर तेल और 1 किलो चीनी मिलती है। AAY यानि गुलाबी राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं, 2 लीटर सरसों का तेल और 1 किलो चीनी दी जाती है।

फूड सप्लाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट अश्वनी कुमार ने बताया कि नए डिपो खोलने के प्रारंभिक प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी मिल चुकी है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद जनवरी के अंत तक नए राशन डिपो के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button