Dhurandhar Movie : प्रशंसा के बीच धुरंधर फिल्म की कहानी को लेकर विवाद
डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री बोले वे आलोचनाओं से नहीं डरते
Dhurandhar Movie : बालीवुड की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर जहां अपनी कमाई और अभिनेताओं के काम को लेकर छाई हुई है, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि बालीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री का कहना है कि वे इस प्रकार की आलोचनाओं ने डरने वाले नहीं हैं।
धुरंधर फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म न सिर्फ बाक्स आफिस पर छाई हुई है, इस पर राजनीति भी तेज हो चली है। इसके चलते सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बहस हो रही है। फिल्म को देख कर इसके प्रशंसक इसको जबरदस्त स्पाई-थ्रिलर कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म की आलोचना भी हो रही है। क्रिटिक्स इस फिल्म को प्रोपेगेंडा, नेशनलिज्म और एंटी-पाकिस्तान नैरेटिव बता रहे हैं। इसको लेकर विवाद बढ़ रहा है, लेकिन द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री इस बहस में जब से एंट्री मारी है, धुरंधर को लेकर छिड़ी बहस बढ़ गई है।
Dhurandhar Movie : विवेक रंजन अग्निहोत्री की नजर में आलोचना
इस विवाद के बीच डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की गई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि धुरंधर फिल्म को लेकर खड़ा किया जा रहा विवाद कोई नई बात नहीं है। इस तरह के मिक्स्ड रिव्यू, तीखे शब्दों और फिल्म के इरादों पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इसे एक तरह का आफ्टरशाक समझा जाना चाहिए।,यह पुरानी घबराहट और वही प्रतिक्रियाएं हैं, जैसी उन्होंने 2016 में अपनी फिल्म बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम के दौरान देखी हैं। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग लंबे समय से फिल्मों की कहानियां तय करते आए हैं। इन लोगों को डर है कि उनका नियंत्रण कहानियों से खिसक रहा है। नए नजरिए लोगों तक पहुंच रहे हैं।
Dhurandhar Movie : धुरंधर से अक्षय खन्ना ने बनाई नई पहचान
धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका निभा रहे बालीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने नई पहचान बनाई है। हालांकि इससे पहले भी अक्ष्य खन्ना दमदार रोल करते रहे हैं, लेकिन रहमान डकैत की भूमिका काफी चर्चित है। इसी साल के शुरू में उन्होंने औरंगजेब की भूमिका भी निभाई थी। अब रहमान डकैत की भूमिका ने उनके करियर को नई दिशा दी है। जहां इस साल में दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में मिली हैं, वहीं अभिनेता के रूप में अक्षय खन्ना को भी बड़ी फैंस फोलोविंद मिली है।

Dhurandhar Movie : 1977 में की शुरूआत
जो लोग अभिनेता अक्षय खन्ना के बारे में नहीं जानते, उनको बता दें कि वे पुराने और मंजे हुए अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1997 में हिमालय पुत्र फिल्म से की थी। हालांकि शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन 1997 आई फिल्म बॉर्डर में लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह के रूप में उन्होंने जो काम किया, उसको काफी सहाराह गया। हालांकि इस दौरान भी उनकी पहचान हीरो के रूप में नहीं बनी।
इसके बावजूद उनकी प्रतिभा को कभी अनदेखा नहीं किया जा सका। फिल्म धुरंधर की बात की जाए तो अक्षय खन्ना के लुक, अभिनय और किरदार को हर कोई मान रहा है। अक्षय खन्ना के लिए यह साल काफी अहम रहा। उनकी फिल्म छावा और धुरंधर इसी साल रिलीज हुई हैं। छावा में उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया, जबकि धुरंधर के रहमान डकैत का। दोनों ही फिल्मों में नेेगिटीव किरदार के रूप में दमदार काम किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन भूमिकाओं में अक्षय खन्ना ने काफी मेहनत की है। औरंगजेब के लुक में तैयार होने के लिए उनको 4 से 5 घंटे तक लगते थे। इससे उनके अभिनय को नई पहचान मिली है। वहीं धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना ने कुख्यात रहमान डकैत का किरदार निभाया है। इसके लिए उनको आस्कर जैसे पुरस्कार की भी बात कही जा रही हैं।










