Road construction in Haryana: हरियाणा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

275.33 लाख रुपये की योजना को प्रशासनिक मंजूरी, मई 2026 तक बनाई जाएंगी सभी सड़कें

Road construction in Haryana : बारिश के कारण टूटी प्रदेश की सड़कों का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा। इसके तहत लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों को लिया गया है। इस परियाेजना के लिए सरकार की ओर से 275.33 लाख रुपये की योजनाओं को सरकार से प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। अब इन सभी कार्यों को अगले साल मई महीने तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए टूटी हुई सड़को को पहले ही चिह्नित किया जा चुका है और लोक निर्माण विभाग द्वारा इनका एस्टीमेट बना कर मुख्यालय को भेजा गया था।

हरियाणा के लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गुहला भाटिया सड़क पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए 275.33 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी है। सुधार का काम मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। विधानसभा के सत्र के दौरान मंत्री गंगवा गुहला से विधायक देवेंद्र हंस द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सदन में यह जानकारी दी। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जुलाई 2017 में की गई घोषणा चीका में बाईपास बनाने के लिए थी।

न कि कैथल चीका सड़क को 4-लेन करने के लिए। सरकार ने जुलाई 2018 को बाईपास के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी थी। इसके बाद, फरवरी 2025 को सरकार ने 6851.98 लाख रुपये के लिए संशोधित मंजूरी दी है। चीका बाईपास की प्रस्तावित लंबाई 12.20 किलोमीटर है। खरीदी जाने वाली ज़मीन की मांग जून 2019 को ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड की गई थी।

उन्होंने कहा कि कुल 60.66 एकड़ ज़मीन की ज़रूरत है। इसमें से 54.59 एकड़ यानी 89.99 % जमीन विभाग ने पहले ही खरीद ली है। बची हुई ज़मीन को हरियाणा कंसोलिडेशन आफ प्रोजेक्ट लैंड 2017 के तहत अधिग्रहण करने के लिए सरकार ने नवंबर 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Road construction in Haryana : एजेंसियों को दिया गया है काम

उन्होंने वर्ष 2023 की बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बदसुई-अरनौली सड़क तथा गुहला भाटिया सड़क का दोबारा निर्माण के कार्य बारे कहा कि मरम्मत का काम अलग-अलग अनुबंधित एजेंसियों को दिया गया है। पहले दो हिस्से मार्च 2026 तक और तीसरा मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, गुहला भाटिया सड़क की कुल लंबाई 6.50 किलोमीटर है और पक्की सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर है।

सरकार ने जनवरी 2023 को 91.48 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी थी और काम अनुबंधित एजेंसी को सौंपा गया था, लेकिन काम शुरू होने से पहले, जुलाई 2023 में बाढ़ के दौरान सड़क खराब हो गई और विभाग द्वारा अस्थाई रूप से मरम्मत की गई है। अब यह सड़क ठीक है। सरकार ने मार्च के महीने में 275.33 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी है। सुधार का काम मई 2026 तक पूरा हो जाएगा।

Roads damaged by floods in Haryana will be reconstructed.
हरियाणा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

Road construction in Haryana : जल्द पूरा होगा काम

गंगवा ने कहा कि सारोला से डेरा बचन सिंह (सारोला से खुशाल माजरा) सड़क की कुल लंबाई 4 किलोमीटर है। पक्की चौड़ाई 5.50 मीटर है। जुलाई, 2023 में बाढ़ के दौरान सड़क खराब हो गई थी और उसकी अस्थाई मरम्मत की गई थी। सरकार ने मई महीने में 202.58 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। निविदा अनुबंधित एजेंसी को आवंटित कर दी गई है और कार्य प्रगति पर है। मरम्मत कार्य मार्च 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

सरोला ब्रिज से डेरा बचन सिंह तक की सड़क की कुल लंबाई 0.42 किलोमीटर है और पक्की चौड़ाई 5.50 मीटर है। बाढ़ के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सरकार ने मई 2025 में 41.53 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। निविदा अनुबंधित एजेंसी को आवंटित कर दी गई है और कार्य प्रगति पर है और मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। डेरा बचन सिंह से टटियाना (टटियाना से डेरा भाग सिंह) सड़क की कुल लंबाई 2.48 किलोमीटर है और पक्की सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर है।

जुलाई, 2023 में बाढ़ के दौरान सड़क की सतह खराब हो गई थी, जिसे अस्थायी रूप से ठीक किया गया था। सरकार ने मई 2025 को 89.43 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। निविदा अनुबंधित एजेंसी को आवंटित कर दी गई है और कार्य प्रगति पर है और मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button