Weather Alert : 24 दिसंबर से देश के इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
चार दिन तक बारिश की संभावना जनजीवन होगा प्रभावित
Weather Alert : फिलहाल सर्दी अपने पूरे जोर पर है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। हालांकि इसका असर पूरे देश में नहीं होगा, लेकिन कुछ राज्य इससे प्रभावित होंगे। इसके चलते 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसका सीधा असर सर्दी पर तो पड़ेगा ही, वहीं वायु प्रदूषण से जूझ रहे राज्यों को भी राहत मिल सकती है। फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की जरूरत है। (rain Alert ) यहां सूखी ठंड पड़ने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है। आइए देखते हैं किन राज्यों में होगी बारिश।
Weather Alert : हिमाचल प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में पहलीे ही वर्षा के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। (rain Alert ) अब फिर से हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट भी बारिश के लिए है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 26 और 27 को रुक-रूककर बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी की भी होगी।
Weather Alert : जम्मू-कश्मीर में मौसम
हिमाचल की तरह ही पर्वतीय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में भी अगले कुछ दिन बारिश की संभावना है। हालांकि यहां बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन बारिश की संभावना से पर्यटक कुछ परेशान हैं। (IMD) हालांकि मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भी 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को अच्छी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।

Weather Alert : मध्य व दक्षिण भारत के राज्यों पर भी असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक, उत्तराखंड, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश की होगी। हालांकि मध्य भारत व उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन यहां बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आसपास के राज्यों में बारिश होने से मौसम में आंशिक असर जरूर रहेगा। विशेषकर धुंध गहराने की संभावना है।
Weather Alert : हरियाणा में लगातार गिर रहा तापमान
वहीं मौसम का असर हरियाणा राज्य में भी साफ दिख रहा है। हरियाणा के सभी जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार से लगातार धुंध गहरा रही है। (Cold Alert ) हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत भी मिल रही है। इसका असर रात के समय तापमान पर साफ दिख रहा है। यह असर अभी जारी रहेगा। हरियाणा के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे चल रहा है। हालांकि प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री से अधिक है।
Weather Alert : बढेगी शीतलहर, ठिठुरेगा हरियाणा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर की संभावना है। हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां अभी राहत की संभावना नहीं है। (Fog Alert ) तापमान लगातार नीचे जा रहा है। विशेषकर राजस्थान के साथ लगते क्षेत्रों में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अभी भी हरियाणा प्रदेश में कड़ाके की ठंड चल रही है, लेकिन नए साल के बाद से ठंड में और अधिक इजाफा होगा। फिलहाल दिन के समय धूप निकलने से राहत मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में धुंध अधिक गहरा सकती है।










