ayushman card : बहुत आसान हुआ कार्ड बनाना
मोबाइल फोन के एप से फटाफट मिलेगी यह सुविधा
ayushman card : स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाने वाला आयुष्मान कार्ड बहुत सारे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तहत गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में भी 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त उपलब्ध करवाती है। आयुष्मान कार्ड से कोई भी व्यक्ति जरूरत किे समय मफ्त इलाज करवा सकता है। अब आयुष्मान कार्ड को घर बैठे ही आसानी से बनवाया जा सकता है। इसके लिए बहुत ही साधारण सी प्रक्रिया है। चलिए आपको बताते हैं इस योजना और कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब किसी भी सरकारी कार्यालय या अस्पताल के चक्कर काटने की जरूर नहीं है। इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन से ही प्रक्रिया कर सकते हैं। सबसे पहले इसके लिए अपने मोबाइल फोन पर आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर लें। आयुष्मान ऐप को डाउनलोड कर इसके माध्यम से आसानी से कार्ड बनाया जा सकता है। यहां से आपको सिर्फ जांच करनी होगी कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस योजना के लिए पात्र पाए जाने पर ई-केवाइसी का पूरा प्रोसेस मोबाइल एप से ही हो जाएगा।
ayushman card : ऐसे बनेगा आयुष्मान कार्ड
इसके लिए अपने मोबाइल फोन में Ayushman App डाउनलोड कर लें। यह एप डाउनलोड होने के बाद इसमें लागिन करके आगे बढ़ें।
लागिन के लिए Login as Beneficiary का चुनाव कर लें। इसके बाद कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसको निर्धारित स्थान पर डाल कर दर्ज कर लें। इसके बाद स्क्रीन पर एक फार्म खुल जाएगा। इसमें स्कीम और सब स्कीम में PMJAY के साथ अपने राज्य का नाम दर्ज कर लें।
फिर दिखाए जा रहे Search By के विकल्प पर अपना आधार नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड नंबर को भर कर आगे बढ़ें। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर पात्रता की जांच कर सकते हैं। यहां पर पात्रता पाए जाने पर आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाया जा सकता है। इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने पर कार्ड बन जाएगा। इसका पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है।
इस तरह आपका आसानी से आयुष्मान कार्ड घर में ही बन जाएगा।

ayushman card : यह लगेंगे डाक्यूमेंट
Ayushman Card बनाने के लिए कुछ क्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इनकी तैयारी पहले ही करके रखें। ताकि कोई दिक्कत नहीं आए। इसके लिए सबसे पहला दस्तावेज आधार कार्ड है। इसके अलावा राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट BoWC और वह मोबाइल फोन नंबर जो, आधार से लिंक हो। यदि एप के माध्यम से कोई दिक्कत आती है तो आयुष्मान भारत की वैबसाइट पर जाकर भी कार्ड बनाया जा सकता है।
ayushman card : यह है आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) भारत सरकार की एक ऐसी योजना है, जो स्वास्थ्य को लेकर बनाई गई है। इसको स्वास्थ्य बीमार की तरह देखा जा सकता है। इससे पात्र लोगों को बिना किसी खर्च के 5 लाख रुपये के इलाज की सुविधा मिलती है। यह इलाज योजना के तहत सरकार के पैनल पर रखे गए किसी भी निजी अस्पताल में करवाया जा सकता है। इसके लिए देश भर में काफी अस्पतालों को जोड़ा गया है। इसमें कई नामचीन अस्पतालों की चेन भी आती है।
इस योजना के तहत देश भर में करोड़ों लोग पात्र हैं। जिन लोगों की आय 1.80 लाख रुपये सालाना से कम है, वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि इसमें हरियाणा सरकार ने कुछ संशोधन करते हुए अधिक आय वालों को भी कुछ प्रीमियम भर कर कार्ड बनवाने को विकल्प दिया है। इससे गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज भी अच्छे और निजि अस्पतालों में करवाया जा सकता है। इसकी राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। हालांकि इस राशि को लेकर निजी अस्पताल हमेशा असहज रहते हैं। कई बार आयुष्मान भारत के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं होने पर निजी चिकित्सक हड़ताल भी चुके हैं।










