Atal Canteen : देश की राजधानी में अब 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

दिल्ली सरकार की पहल, गरीब लोगों को खाना उपलबध करवाने के लिए खोली गई अटल कैंटीन

Atal Canteen : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश भर में विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। इसमें से एक प्रमुख योजना है दिल्ली सरकार की। इसके तहत दिल्ली में अब 5 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। इसका शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व केंद्रीय मंत्री मनाेहर लाल ने किया है। इसमें दो समय खाना मिलेगा। एक बार खाना खाने के महज 5 रुपये देने होंगे।
वीरवार को देश की राजधानी दिल्ली में यह 5 रुपये में खाना खिलाने वाली अटल कैंटीन योजना की शुरुआत कर दी गई है। इसको पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में 45 स्थानों पर शुरू किया गया है। योजना के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को महज 5 रुपये में पौष्टिक खाने की थाली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके योजना के शुभारंभ के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भोजन किया।

सरकार की योजना है कि इस प्रकार की 100 अटल कैंटीन से दिल्ली की जनता को महज 5 रुपये में खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि इससे पहले दिल्ली में शील दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते भी इसी प्रकार की योजना जन आहार योजना के नाम से शुरू की गई थी। हालांकि तब 15 रुपये में खान दिया जाता था, लेकिन अब 5 रुपये में खाना मिल रहा है। हालांकि इसमें कई प्रकार के बदलाव भी हैं। अब 5 रुपये में खाना उपलब्ध करवाने वाला दिल्ली इकलौता राज्य बन गया है। हालांकि हरियाणा में भी 10 रुपये खाना योजना चल रही है। बेशक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी इस तरह की योजनाएं चलती रही हैं।

Atal Canteen : इन लोगों को होगा लाभ

दिल्ली में लाखों लोग ऐसे हैं, जो अपने घरों से दूर रहते हैं और बाहर ही खाना खाते हैं। ऐेसे में इनको सस्ता और बेहतर खाना मिल पाएगा। वहीं दिल्ली में 600 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां भी बसी हुई हैं। अटल कैंटीन को खोला भी इन्हीं क्षेत्रों में जा रहा है। इससे गरीब तबके के लोगों को लाभ पहुंचेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां दो समय खाना मिल सकेगा।

Atal Canteen : देश की राजधानी में अब 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
Atal Canteen : देश की राजधानी में अब 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

Atal Canteen : चुनावी वादा पूरा

दिल्ली में चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनने पर 5 रुपये में खाना खिलाने का वादा किया था। अब इस वादे को पूरा करते हुए अटल कैंटीन की शुरुआत की गई है। दिल्ली में 100 जगहों पर अटैल कैंटीन खोलने की शुरुआत 25 दिसंबर से हो गई है। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है। ऐसे में इस योजना को कोई दिक्कत नहीं होगी।

Atal Canteen : 5 रुपये में 600 ग्राम भोजन

अटल कैंटीन की थाली एक व्यक्ति के लिए भरपेट होगी। इसके लिए मैन्यू भी निर्धारित किया गया है। इसके तहत महज 5 रुपये में 600 ग्राम भोजन दिया जाएगा। थाली में 4 रोटियां रहेंगी। दाल के साथ एक सब्जी, चावल, अचार भी रहेगा। एक बार में 500 लोगों को भोजन कराने की क्षमता रहेगी। दिल्ली में इस प्रकार की 100 अटल कैंटीन खोली जानी है, लेकिन इसकी शुरूआत 45 से हुई है।
दोहपर का भोजन 12 बजे से 3 बजे तक खिलाया जाएगा वहीं रात का खाना शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक मिलेगा। हालांकि कुछ कैंटीनों में सुबह 11 से 4 बजे और शाम 6:30 से 9:30 बजे तक भी खाने की व्यवस्था रहेगी।

Atal Canteen : बंद हो चुकी है जन आहार योजना

हालांकि इससे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार में जन आहार के नाम से शुरू हुई थी, लेकिन यह पहले बंद हो चुकी है। साल 1998 के 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने जन आहार योजना नाम से योजना शुरू की थीद्य। इसमें 15 रुपये में भोजन उपलब्ध करवाया जाता था। अब यह योजना बंद है। साल 2010 में यह योजना शुरू हुई थी। इसमें 15 रुपये में 6 पूड़ी या 4 रोटी, सब्जी, दाल या राजमा या छोले, दही या रायता और 400 ग्राम चावल दिया जाता था। इसके तहत 39 जगहों पर खाना दिया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button