500 Dog killed : तेलंगाना के गांव में कुत्तों के साथ ऐसी दरिंदगी, सुन कर चौंक जाएंगे

चुनावी वादा पूरा करने के लिए कुत्तों के साथ किया ऐसा बर्ताव, अब एफआईआर

500 Dog killed : आजकल राजनीति में चुनावी वादों की यूं तो कोई खास कीमत नहीं है, लेकिन तेलंगाना के एक गांव में ऐसा कुछ हुआ है कि आप भी जानकर चौंक जाएंगे। चुनावी वादा पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कुत्तों के साथ ऐसा बर्ताव किया कि अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथी लावारिश कुत्तों को लेकर फिर से देश में नई बहस छिड़ गई है। क्योंकि तेलंगाना के इस गांव में 500 कुत्तों को जहर देकर मार दिया है।

फिल्मों में हम डायलोग सुनते हैं कि कुत्ते की मौत मारा जाएगा। इसी फिल्मी डायलोग को तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी जिले में जन प्रतिनिधयों ने सच कर दिखाया है। यहां करीब 500 कुत्तों की हत्या की गई है। इसमें कामारेड्डी जिले में ही 200 कुत्तों की हत्या शामिल है। पूरे राज्य में 500 से अधिक कुत्तों की हत्या की गई है। यह हत्या 1 सप्ताह में की गई है। इससे पूरे देश में डोग लवर्स को काफी निराशा हुई है।

हालांकि देश में आए दिन लोगों पर कुत्तों के हमलों की खबर सुनते रहते हैं, लेकिन इस बार इसका उलटा हुआ है। इस बार लोगों ने कुत्तों पर हमला किया है। यह हमला भी चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने किया है। ऐसे में जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, वहीं सिहर उठता है। घटना है तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी जिले की। यहां आवारा कुत्तों की हत्या की बहुत बड़ी घटना काे अंजाम दिया गया है। जिला में करीब 200 कुत्तों की हत्या कर दी। पूरे राज्य में पिछले एक सप्ताह में लगभग 500 कुत्तों की हत्या की गई है।

500 dogs killed: You will be shocked to hear the brutality against dogs in a village in Telangana.
तेलंगाना के गांव में कुत्ताों के साथ ऐसी दरिंदगी

500 Dog killed : चुनाव में किया था वादा

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने इसको लेकर लोगों से वादा किया था। इन लोगों ने कहा था कि उनकी जीत होने पर आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलवाया जाएगा। अब निर्वाचित प्रतिनिधियों ने इसी चुनावी वादे को पूरा करने के लिए कुत्तों की हत्या करवा दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में 5 गांवों के सरपंचों सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हालांकि इससे पहले पुलिस हनमकोंडा जिला के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या के मामले में केस दर्ज कर चुकी है। यहां दो महिला सरपंचों और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था

500 Dog killed : दिसंबर में हुआ था चुनाव

गौरतलब है कि तेलंगाना राज्य में पिछले साल दिसंबर महीने में हुए ग्राम पंचायत चुनाव हुआ था। इसी चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने अपने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि वे आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलवाएंगे। इस प्रकार चुनावी वादा पूरा करने के लिए कुत्तों को मारा जा रहा है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि कुत्तों को मार कर गांव बाहर ही दफना दिया गया है। मामला सामने आने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा शवों को निकालकर पोस्टमार्टम किया गया है। कुत्तों के शरीर से नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।

500 Dog killed : इन गांवों मे हुई कुत्तों की हत्या

तेलंगाना राज्य में कुत्तों की हत्या के दो बड़े मामले आए हैं। अब जो मामला आया है, वह कामारेड्डी जिले में है। यह मामला पालवंचा मंडल का है। इस मंडल के भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली जैसे 5 गांवों में लगभग 200 आवारा कुत्तों को मारा गया है। इस पर पुलिस ने 5 सरपंचों के साथ 6 लोगों को आरोपित बनाया है। वहीं हनमकोंडा जिला में श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में भी करीब 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button