Haryana police online apply : हरियाणा पुलिस में कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी, कैसे होगा चयन

यहां देखें स्टेप वाइज पूरी डिटेल

Haryana police online apply 2026 : हरियाणा पुलिस में भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। कांस्टेबल के करीब 5500 पदों पर यह भर्ती की जानी है। हरियाणा पुलिस में सिलेक्शन कैसे होगा, फिजिकल कैसे होगा और नौकरी पर लगने के बाद सैलरी कितनी मिलेगी। ज्वाइनिंग तक की पूरी प्रक्रिया क्या रहेगी, आइए A to Z जानकारी आपको बताते हैं।

HSSC द्वारा हरियाणा पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। CET क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की विंडो आज खुल गई है। बता दें कि इस भर्ती के जरिए हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पद भरे जाएंगे। इसमें कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष) के लिए सबसे ज्यादा 4500 पद हैं। महिलाओं के लिए 600 वैकेंसी और अन्य पोस्ट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के लिए हैं। आप जिस भी पद पर सरकारी नौकरी लेना चाहते हैं, उसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर फॉर्म फिल कर सकते हैं। सात लाख के करीब उम्मीदवारों ने CET क्वालीफाई किया हुआ है, ऐसे में साइट पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते आवेदन कर लें।

Haryana police : कौन कर सकता है हरियाणा पुलिस के लिए आवेदन

  • Education Qualification : 12वीं पास, 10वीं में हिंदी या संस्कृत अनिवार्य, हरियाणा CET क्वालीफाई जरूरी,
  • Age : 18 से 25 वर्ष, आरक्षित वर्ग में नियमानुसार
  • फिजिकल टेस्ट में क्या जरूरी, जानें क्राइटेरिया
  • पुरुष उम्मीदवार : Hight : 170 cm
  • महिला उम्मीदवार : न्यूनतम Hight : 158 cm

Haryana police online apply : हरियाणा पुलिस में कैसे होगा सिलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी

  • ये रहेगा सिलेक्शन प्रोसेस :
  • फिजिकल टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • पे लेवल : 3
  • बेसिक सैलरी : 21700 Rs
  • साथ में साथ में सरकारी भत्ते
Haryana police online apply 2026
Haryana police online apply 2026

Haryana Police Apply Online 2026: ऐसे भरें फॉर्म

  • हरियाणा पुलिस में ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां Advt No- 01/2026- Online Application for Recruitment to post of Police Department के लिंक पर जाना होगा।
  • यहां आपको कुछ जरूरी इंस्ट्रक्शन पढ़ने को मिलेंगे। डेक्लेरेशन पर क्लिक करने के बाद Proceed पर करें।
  • अब आपको अपना ग्रुप सी सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी को भरने के बाद आपके सामने सीईटी फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स आ जाएंगी। अब
  • Proceed to Complete Your Application Form पर जाएं। आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की डिटेल्स भरनी होंगी। जो आपको ईमेल या मैसेज के जरिए भेजी जाएगी। आप चाहें तो पासवर्ड बदल भी सकते हैं। इसके बाद लॉगइन करना होगा।
  • Registration Tab के नीचे आपको Application Form का ऑप्शन मिलेगा। आपको पर्सनल डिटेल्स, पंजीकरण का विवरण, पदों का विवरण, योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर जैसे टैब में अपनी जानकारी देनी होगी।
  • जो जानकारी आप भर रहे हैं, उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर jpg/jpeg/png फॉर्मेट में 4kb से 100kb के अंदर अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म प्रीव्यू में अपनी सभी जानकारियां देख लें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसके सभी पेजों पर साइन करके तारीख लिखकर पूरा फॉर्म की साइन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
  • इस भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button