Dharmendra Gets Padma Vibhushan : मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार
अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों की घोषणा
Dharmendra Gets Padma Vibhushan : हर बार की तरह देश के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यानी 25 जनवरी 2026 को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। यह पुरस्कार अलग-अलग लोगों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में विशेष और बेहतरीन कार्यों के लिए दिए जाते हैं। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें महान और मशहूर अभिनेता धमेंद्र को मरणोंपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार की घोषणा हुई है।
क्योंकि पद्म पुरस्कार समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, कला, विज्ञान, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवा, खेल, जैसे क्षेत्रों में दिए जाते हैं। वहीं पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण पुरस्कार उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए मिलता है। इसके अलावा पद्म श्री पुरस्कार ऐसे लोगों को मिलता है, जो किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा में हो। अब राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के साथ-साथ केरल के पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीएस अचुतानंदन को भी मरणोपरांत देश का दूसरा सबसे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण दिया गया है। इसी पुरस्कार के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थामस के नाम की भी घोषणा हुई है। वे भी केरल से आते हैं। केरल में अगले कुछ महीनों में चुनाव होना है, ऐसे में यह घोषणाएं काफी महत्वपूर्ण हैं।
क्योंकि वहां पर माकपा की सरकार है और अचुतानंदन माकपा से ही मुख्यमंंत्री रहे थे। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के संस्थापक शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे भगत सिंह कोशियारी पद्म भूषण की घोषणा हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 131 लोगों को पद्म पुरस्कारों देने की घोषणा की गई है। इसके तहत
5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार मिलेगा।

Dharmendra Gets Padma Vibhushan : सिंगर अल्का याग्निक को पदम पुरस्कार
इसके अलावा कला के क्षेत्र में काम करने पर बालीवुड की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा। अल्का याग्निक भारतीय सिनेमा जगत में अपना खास स्थान रखती हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 22 हजार से अधिक गीत गाए हैं। उन्होंने 1980 में अपने करियर की शुरूआत की थी। 46 सालों में उन्होंने करीब 25 भाषाओं को 22 हजार से अधिक गीत गाए हैं।
Dharmendra Gets Padma Vibhushan : इनको मिलेगा पद्म विभूषण
धर्मेंद्र सिंंह देओल (मरणोपरांत) (कला), केटी थॉमस (सार्वजनिक मामलों), एन राजम (कला), पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा), वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)।
Dharmendra Gets Padma Vibhushan : इनको मिलेगा पद्म भूषण
अल्का याग्निक (कला), भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामलों), कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (चिकित्सा), ममूटी (कला),
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (चिकित्सा), पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) (कला), एस के एम मैइलानंदन (सामाजिक कार्य), शतावधानी आर गणेश (कला), शिबु सोरेन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों), उदय कोटक (व्यापार और उद्योग), वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों), वेल्लप्पल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामलों), विजय अमृतराज (खेल)।
Dharmendra Gets Padma Vibhushan : इनको मिलेगा पद्म श्री
ए ई मुथुनायगम (विज्ञान और इंजीनियरिंग), अनिल कुमार रस्तोगी (कला), अंके गौड़ा एम. (सामाजिक कार्य), आर्मिडा फर्नांडीज (चिकित्सा), अरविंद वैद्य (कला), अशोक खड़े (व्यापार और उद्योग), अशोक कुमार सिंह (विज्ञान और इंजीनियरिंग), अशोक कुमार हलदर (साहित्य और शिक्षा), बलदेव सिंह (खेल), भगवानदास रायकवार (खेल), भरत सिंह भारती (कला), भिकल्या लाडक्या धिंडा (कला), विश्व बंधु (मरणोपरांत) (कला), बृज लाल भट्ट (सामाजिक कार्य), बुद्ध रश्मि मणि (अन्य- पुरातत्त्व), बुधरी ताती (सामाजिक कार्य), चंद्रमौली गद्दामनगु (विज्ञान और इंजीनियरिंग), चरण हेमब्रम (साहित्य और शिक्षा), चिरंजी लाल यादव (कला)।
दीपिका रेड्डी (कला), धार्मिकलाल चुनीलाल पंड्या (कला), गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद (कला), गफरूद्दीन मेवाती जोगी (कला), गंभीर सिंह योन्जोन (साहित्य और शिक्षा), गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) (कला), गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (कला), गोपाल जी त्रिवेदी (विज्ञान और इंजीनियरिंग), गुडुरु वेंकट राव (चिकित्सा), एच वी हांडे (चिकित्सा), हैली वार (सामाजिक कार्य),
हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) (कला), हरिचरण सैकिया (कला), हरमनप्रीत कौर भुल्लर (खेल), इंदरजीत सिंह सिद्धू (सामाजिक कार्य), जनार्दन बापूराव बोथे (सामाजिक कार्य), जोगेश देउरी (अन्य- कृषि), जूजर वासी (विज्ञान और इंजीनियरिंग), ज्योतिष देबनाथ (कला), के पजनीवेल (खेल), के रामासामी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)।
के विजय कुमार (सिविल सेवा), कविंद्र पुरकायस्थ (सार्वजनिक मामलों), कैलाश चंद्र पंत (साहित और शिक्षा), कलामंडलम विमला मेनन (कला), केवल कृष्ण ठकराल (चिकित्सा), खेम राज सुंदरियाल (कला), कोल्लकल देवकी अम्मा जी (सामाजिक कार्य), कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम (विज्ञान और इंजीनियरिंग), कुमार बोस (कला), कुमारसामी थंगराज (विज्ञान और इंजीनियरिंग), प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच (कला), ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा (साहित्य और शिक्षा), माधवन रंगनाथन (कला), मगंती मुरली मोहन (कला), महेंद्र कुमार मिश्रा (साहित्य और शिक्षा), महेंद्र नाथ रॉय (साहित्य और शिक्षा), मामिदला जगदीश कुमार (साहित्य और शिक्षा), मंगला कपूर (साहित्य और शिक्षा), मीर हाजीभाई कासमभाई (कला), मोहन नागर (सामाजिक कार्य), नारायण व्यास (अन्य- पुरातत्त्व), नरेश चंद्र देव वर्मा (साहित्य और शिक्षा)।
नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला (सामाजिक कार्य), नुरुद्दीन अहमद (कला), ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन (कला), डॉ. पद्मा गुरमेट (चिकित्सा), पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी (चिकित्सा), पोखिला लेकथेपी (कला), डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे (साहित्य और शिक्षा), प्रतीक शर्मा (चिकित्सा), प्रवीण कुमार (खेल), प्रेम लाल गौतम (विज्ञान और इंजीनियरिंग), प्रसेनजीत चटर्जी (कला), डॉ. पुनिया मूर्ति नटेसन (चिकित्सा), आर कृष्णन (मरोपरांत) (कला), आर वी एस मणि (सिविल सेवा), रबिलाल टुडू (साहित्य और शिक्षा), रघुपत सिंह (अन्य- कृषि)।

रघुवीर तुकाराम खेडकर (कला), राजस्थपति करिअप्पा गौंडर (कला), राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सा), रामा रेड्डी मामिडी (मरणोपरांत) (अन्य- पशुपालन), राममूर्ति श्रीधर (अन्य- रेडियो ब्रॉडकास्टिंग), रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले (चिकित्सा), रतिलाल बोरिसागर (साहित्य और शिक्षा), रोहित शर्मा (खेल), एस जी सुशीलाम्मा (सामाजिक कार्य), सांग्युसांग एस पोंगेनर (कला), निरंजन दास (अन्य- अध्यात्म)सरत कुमार पात्रा (कला), सरोज मंडल (चिकित्सा), सतीश शाह (मरणोपरांत) (कला), सत्यनारायण नुवाल (व्यापार और उद्योग) सविता पूनिया (खेल)।
प्रोफेसर शफी शौक (साहित्य और शिक्षा), शशि शेखर वेमपति (साहित्य और शिक्षा), श्रीरंग देवबा लाड (अन्य- कृषि), शुभा वेंकटेश अयंगर (विज्ञान और इंजीनियरिंग), श्याम सुंदर (चिकित्सा), सिमांचल पात्रो (कला), शिवशंकरी (साहित्य और शिक्षा), डॉ. सुरेश हनागवाड़ी (चिकित्सा), स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज (सामाजिक कार्य), टी टी जगन्नाथन (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग), तगा राम भील (कला), तरुण भट्टाचार्य (कला), टेची गुबिन (सामाजिक कार्य), तिरुवरुर भक्तवत्सलम (कला), तृप्ति मुखर्जी (कला), वीझिनाथन कामकोटि (विज्ञान और इंजीनियरिंग), वेम्पति कुटुम्ब शास्त्री (साहित्य और शिक्षा), व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत) (खेल), युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) (कला)।










