Underage groom : मंदिर में हुआ प्रेम विवाह, बाद में पता चला दूल्हा है नाबालिग

दुल्हन के साथ पंडित और गवाहों पर केस

underage groom :  सच कहते हैं प्रेम अंध होता है। इतना अंधा कि शादी से पहले अपने प्रेमी की उम्र तक नहीं देख पाता। ताजा मामला है हरियाणा के करनाल जिला का। यहां प्रेम जोड़े ने मंदिर में शादी तो कर ली, लेकिन जब पुलिस सुरक्षा के मांग की गई तो मामला ही बदल गया। यहां दस्तावेजों की जांच में पाया कि दुल्हा तो अभी 20 वर्ष का ही है। यानी वह कानूनी रूप से शादी के लायक नहीं है। इस पर पुलिस ने 22 वर्षीय बालिग दुल्हन के साथ गवाहों और शादी करवाने के वाले पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना करनाल के निर्मल विहार क्षेत्र की है, जहां एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। यह शादी अब कानूनी मामले में उलझ गई है। शादी के बाद जब प्रेमी जोड़ा सुरक्षा मांगने के लिए पुलिस के पास गया तो पूरा मामला ही उल्टा हो गया। शादी की खुशियों में रहे प्रेमी जोड़े के पैरों तले की जैसे जमीन ही निकल गई। क्योंकि दुल्हा अभी कानूनी रूप से शादी के लायक नहीं हुआ है। करनाल में बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा के अनुसार पुलिस से मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

underage groom : स्वयं पुलिस चौकी में पहुंचे प्रेमी

हालांकि यह मामला 13 जनवरी का है, जिसमें प्रेमी लड़का और उसकी प्रेमिका करनाल की सीतामाई पुलिस चौकी पहुंचे। दोनों ने यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्होंने मंदिर में एक दूसरे से शादी कर ली है। इस पर उन्होंने सुरक्षा की मांग की। इसके लिए पुलिस ने अपनी औपचारिकता करते हुए दोनों से उनके आयु संबंधित दस्तावेज मांगे। जैसे ही इनकी जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। क्योंकि दुल्हा बने लड़के की उम्र महज 20 वर्ष है। जबकि शादी के लिए कम से कम उम्र कानूनी रूप से 21 साल होनी चाहिए। नाबालिग दुल्हा होने पर बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना दी गई।

underage groom : 14 जनवरी को पुलिस थाने में केस दर्ज

यह मामला सामने आने के बाद जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर दोनों से बात की। इसके बाद पता लगा कर जिस मंदिर में शादी की थी, वहां के पंडित से भी बात की गई। इसके बाद पुलिस ने 32-33 पुलिस थाने में बालिग 22 वर्षीय दुल्हन, पंडित के साथ शादी में गवाह बने दोनों लोगों के खिलाफ 14 जनवरी को केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले में सेक्टर 32-33 पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि अभी केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

underage groom : शादी का प्रमाण पत्र भी कर दिया जारी

जिस मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी की, वहां से पंडित द्वारा उनकी शादी का प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। इसको लेकर ही प्रेमी जोड़ा 13 जनवरी को शाम करीब आठ बजे सीतामाई पुलिस चौकी में पहुंचा था। यह शादी मां बगलामुखी ज्योतिष अनुष्ठान केंद्र, श्री हनुमान मंदिर, निर्मल विहार करनाल में हुई। प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने की बात पुलिस को बताई। यहां मंदिर के पंडित कमलकांत ने दोनों की शादी करवाते हुए विवाह का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button