JEECUP 2026 : उत्तर प्रदेश में पॉलीटक्निक में एडमिशन को लेकर बड़ा बदलाव
एडमिशन के लिए 100 में से 1 प्रश्न का सही उत्तर देना जरूरी
JEECUP 2026 : उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा करने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है। क्योंकि अब पाॅलीटेक्निक में एडमिशन लेने के लिए नियम में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब प्रवेश परीक्षा में कम से कम 1 प्रश्न का उत्तर सही देना होगा और 4 अंक अर्जित करने होंगे। इसके लिए नियम में जो बदलाव किया गया है, आईए इसके बारे में बताते हैं।
पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए वीरवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बारे प्रवेश के लिए नियम में खास बदलाव हुआ है। बदलाव यह है कि इस बार एडमिशन के लिए परीक्षा में 400 में से 4 अंक प्राप्त कर लिए तो एडमिशन पक्का हो जाएगा। क्योंकि जो उम्मीदवार 4 अंक प्राप्त कर लेंगे, वे भी पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा 100 प्रश्नों में ली जाती है और प्रति एक प्रश्न के अंक 4 रहते हैं। ऐसे में प्रवेश के लिए कम से कम 1 प्रश्न का सही उत्तर देना जरूरी होगा।
JEECUP 2026 : क्यों बदला नियम
परिषद द्वारा किए गए इस बदलाव से उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कालेज संचालक सकते में हैं। निजी कालेज में पहले शून्य अंक लेने पर भी उम्मीदवार एडमिशन ले लेते थे। इसके कारण ही नियम बदला गया है। क्योंकि पहले यदि उम्मीदवार परीक्षा में बैठ गया तो निजी पॉलीटेक्निक कालेज में दाखिला पक्का हो जाता था। ऐसे में यह फैसला निजी पॉलीटेक्निक कालेजों की नींद उड़ाने वाला है। ऐसे कालेज संचालकों को डर सता रहा है कि उनके यहां सीट भी भर पाएंगी या नहीं। क्योंकि शून्य अंक लेने वाले उम्मीदवार अच्छी खासी फीस भर कर यहां प्रवेश पा लेते थे। इससे मनमाने तरीके से एडमिशन पर रोक लग सकेगी।

JEECUP 2026 : पहले शून्य अंक में भी होता था एडमिशन
पॉलीटेक्निक में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 30 अप्रैल तक चलेगी। इससे पहले नियम यह था कि यदि परीक्षा में शून्य अंक लिए तो भी एडमिशन हो जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। इसको लेकर ही नियम बदला गया है। इसको लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा नियम में बदलाव किया गया है। आवेदन प्रक्रिया के बाद 15 से 22 मई तक प्रवेश के लिए आनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
JEECUP 2026 : आनलाइन ही होगा आवेदन
पॉलीटेक्निक मेें प्रवेश के लिए आनलाइन ही आवेदन करना होगा। इसके लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से आवेदन करें। इसके तहत ग्रुप- ए से लेकर एल तक की जो भी ट्रेड हैं, इनमें प्रवेश हो जाएगा। फीस की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस जमा करवानी होगी।
इसके आधार पर उत्तर प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी संस्थानों सहित अन्य सभी संस्थानों में कुल सीटें 2.54 लाख के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा में कुल 400 अंकाें के 100 प्रश्न आएंगे। प्रवेश के लिए उम्मीदवार को कम से कम एक प्रश्न जरूर हल करना होगा। हालांकि आवेदनों की संख्या के आधार पर प्रवेश के नियमों में बदलाव किया जाना है।
JEECUP 2026 : ऐसे करें आनलाइन आवेदन
उम्मीदवार को आनलाइन ही सारी पंजीकरण प्रक्रिया करनी होगी। इसलिए आइए इसको भी समझ लेते हैं। सबसे पहले उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in को खोल लें। यहां होम पेज पर JEECUP 2026 Registration का विकल्प दिया गया है। इस पर क्लिक कर आगे बढ़ें। यहां पर नई विंडो खुल जाएगी और कुछ जानकारी मांगी जाएगी। यहां सभी मांगी गई जानकारी को सही प्रकार से भर दें। पंजीकरण के बाद आवेदन का फार्म भी इसी प्रकार भर जाएगा। यहां पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए फार्म को सबमिट कर दें। इसके बाद इसका आवेदन पूरा होने पर डाउनलोड कर लें। आपका आवेदन हो गया है। 8 मई को एडमिट कार्ड जारी होंगे और 30 मई को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।










