Top Sedan Cars In India : सेड़ान कार सेग्मेंट में Maruti Suzuki Dzire नंबर एक पसंद
बिक्री के मामले में Dzire ने पाया पहला स्थान, स्कोडा आक्टाविया एक भी नहीं बिकी
Top Sedan Cars In India : बेशक भारतीय बाजार में आए दिन नई कारों को लांच किया जा रहा है। वहीं पिछले साल यानी 2025 के दिसंबर महीने की बात की जाए तो मारूति सुजुकी डिजायर कार लोगों की पहली पसंद बन कर उभरी है। सेडान सेग्मेंट में इस गाड़ी की बिक्री सबसे अधिक हुई है। वहीं सबसे कम डिमांडिंग गाड़ी की बात करें तो इसका नाम है स्कोडा की आक्टाविया। इसकी एक भी यूनिट दिसंबर में नहीं बिक पाई।
दिसंबर 2025 में भारतीय बाजार में टाप 10 सेडान करों की बात की जाए तो इसमें क्रमानुसार मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा, होंडा अमेज, फॉक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी, टाटा टिगोर, स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना, टोयोटा कैम्री और स्कोडा ऑक्टाविया रही हैं। हालांकि अंतिम पायदान पर ही गाड़ी की इस महीने कोई भी बिक्री नहीं हो पाई।
एसयूवी के साथ सेडान की पकड़
हालांकि पछले कुछ समय से भारतीय बाजार में एसयूवी कारों का ट्रेंड बढ़ रहा है। इसके बावजूद सेडान कारों के ग्राहकों की अपनी पसंद है। क्योंकि इन कारों को लोग सुरक्षा के साथ-साथ ड्राइंविंग कंफर्ट के लिए पसंद करते हैं। सेडान कार हैच बैक से ऊपर की श्रेणी में गिनी जाती हैं और बजट सेगमेंट भी ठीक रहता है। ऐसे में इनको अलग रूप में पसंद किया जाता है। हालांकि दोंनो एसयूवी और सेडान का सेगमेंट अलग होने के कारण तुलना करना व्यवहारिक नहीं होगा।
Top Sedan Cars In India : नंबर वन मारूति सुजुकी
सेडान कारों की बिक्री के अनुसार पहले नंबर की बात करें तो यह खिताब जाता है मारुति सुजुकी की डिजायर को। हालांकि यह कार लंबे समय से बिक्री के मामले में अपना स्थान नंबर एक पर बनाए हुए है। (Top Sedan Cars) अब यहां पर दिसंरब 2025 की बात हो रही है तो इस महीने में मारूति सुजुकी डिजायर ने कुल 19,072 कार बेची। एक महीने में बिक्री के हिसाब से यह कार सबसे ऊपर रही है।
वहीं पिछले साल यानी 2024 दिसंबर महीने से इसकी तुलना की जाए तो इसमें काफी उछाल आया है। एक साल में कितनी ही नई गाड़ियां आई, लेकिन डिजायर लोगों की चाहत बनी रही। वहीं दूसरे नंबर पर बिक्री होने वाली कार हुंडई मोटर की ऑरा (Hyundai Aura) है। बेशक यह कार दूसरे स्थान पर रही है, लेकिन बिक्री के मामले में डिजायर से बहुत ही अधिक पीछे है। क्योंकि ऑरा को महज 4925 ग्राहकों ने खरीदा। हालांकि इस गाड़ी की पिछले साल से तुलना की जाए तो वृद्धि डिजयर से बेहतर है। क्योंकि कार की बिक्री में 28 प्रतिश की वृद्धि हुई हे।
होंडा अमेज नंबर 3 पर
भारतीय बाजार में होंडा कार इंडिया की अपनी पहचान है। ऐसे में इसकी सेडान कार अमेज (Honda Amaze) बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर रही है। (Sedan Cars) साल 2025 के दिसंबर महीने में 2575 लोगों ने यह गाड़ी खरीदी। इससे पहले के साल से तुलना में इस गाड़ी में जबरदस्त गिरावट आई हे। क्योंकि दिसंबर 2024 में होंडा अमेज की 3708 यूनिट बेची गई। वहीं 2025 में यह बिक्री महज 2575 रह गई। ऐसे में इसकी बिक्री 31 प्रतिशत कम हुई है। हालांकि चौथे नंबर पर रही गाड़ी फॉक्सवैगन वर्टस भी होंडा अमेज को नेक टू नेक फाइट दे रही है।
क्योंकि फॉक्सवैगन वर्टस की 2378 गाड़ियां एक महीने में बेची गई। इस गाड़ी को ग्राहाकों ने इसके पिछले साल से बेहतर पसंद किया और 2024 के दिसंबर महीने से 2025 में 5 प्रतिशत कार अधिक बिकी हैं। वहीं होंडा सिटी 5वें स्थान पर रही है। यह गाड़ी मिडसाइज सेडान में आती है। दिसंबर 2025 में 943 कार बिकी। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 से अधिक है। इसमें 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस क्रम में बात की जाए तो टाटा टिगोर गाड़ी छठे स्थान पर रही है। इस गाडी की 775 यूनिट बिकी। हालांकि इसमें वर्ष 2024 के मुकाबले 26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
7वें स्थान पर रही यह कार
बिक्री के आधार पर पसंद के मामले में स्कोडा की स्लाविया 7 वें स्थान पर पहुंच रही है। एक महीने में 711 कार बेच कर स्वालिया ने यह पायदान पाया है। यह मिडसाइज सेडान बिक्री के मामे में ऐसे पिछड़ी कि 62 प्रतिशत तक गिरावट आ गई। 2024 के दिसंबर महीने में 1894 गाड़ियां बेची गई थी।
अलग क्लास के लिए अपनी विशेषता रखने वाली हुंडई 8 वें स्थान पर रही है। हुंडई मोटर इंडिया की मिडसाइज सेडान कार वरना को 2025 दिसंबर महीने में 406 लोगों ने अपनाया है। वहीं इसकी तुलना 2024 दिसंबर महीने से की जाए तो यह 53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करती है। 9वें स्थान पर टोयोटा कैम्री रही है। क्योंकि दिसंबर महीने में इस कार की 200 यूनिट बिकी हैं और यह दिसंबर 2024 के मुकाबले 127 प्रतिशत वृद्धि दिखाती है।










