3 February Weather: आज देश के 9 राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में धुंध और शीतलहर जारी
3 February Weather : फरवरी महीना शुरू हो चुका है और अब धीरे-धीरे मौसम गर्म हाेगा, लेकिन 3 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने देश के 9 राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी दी है। ऐसे में गर्मी आने से पहले एक बार फिर मौसम बिगड़ रहा है। इसके लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। क्योंकि उत्तर भारत में लगातार पिछले करीब 2 सप्ताह से मौसम परिवर्तनशील है।
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी से अब साफ हो गया है कि अगले 10 दिन उत्तर भारत ठंड की चपेट में रहेगा। हालांकि दिन के समय अच्छी धूप रही, लेकिन सुबह व शाम के समय पूरा उत्तर भारत अभी ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी में कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज गरज और चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेंगी।
दिल्ली-एनसीआर में भयंकर ठंड
मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के साथ एनसीआर के जिलों में हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत व जींद में अच्छी ठंड रहेगी। इसके अलावा हिसार, कुरुक्षेत्र और पानीपत में भी सुबह में ठंड के साथ धुंध का असर रहेगा। वहीं पंजाब के पटियाला, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना में भी शीतलहर का असर रहेगा।
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मंगलवार 3 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश भी हो सकती है। इसका असर सीधे तौर पर तापमान पर पड़ेगा और पारा लुढक जाएगा। 3 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 9 डिग्री तक रहेगा। सुबह से ही बाहरी क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। वहीं साथ लगते राज्य यूपी में भी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, ललितपुर, महोबा, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी जैसे खेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा, कानपुर व अलीगढ़ में कोहरे का असर रहेगा।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील
वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आईएमडी के अनुसार 3 फरवरी को राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और बारन जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कई जिलों में तापमान में काफी कमी आएगी। विशेषकर हरियाणा राज्य के साथ लगते जिले ठंडे रहेंगे और कोहरे का भी प्रभाव रहेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश राज्य में 3 से लेकर 5 फरवरी तक तेज हवाों के साथ बारिश आ सकती है। मध्य प्रदेश के भिंड, गुना, सतना, पन्ना, विदिशा, सागर, राजगढ़, दमोह, अशोकनगर के साथ रीवा जिलों में बारिश की संभावना है।
दिन में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि इस परिवर्तन के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। इससे पूरे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दिन में गर्मी बढ़ जाएगी। हालांकि पहाड़ों में अभी बर्फबारी का असर देखने को मिल सकता है। मध्य फरवरी के बाद से मौसम में गर्मी के प्रभाव दिखने लगेंगे। हालांकि अभी होने वाली बारिश से हरियाणा जैसे राज्य में कोई खास नुकसान नहीं है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 फरवरी के बाद मौसम साफ रहेगा। ऐसे में किसान इसके अनुसार ही फसल प्रबंधन कर सकते हैं।










