Heart Attack : स्वस्थ दिख रहे व्यक्ति को भी आ सकता है हार्ट अटैक, जान लें लक्षण

समय से पता लगा कर कम किया जा सकता है खतरा

Heart Attack : आज कल हर उम्र व जीवनशैली के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। कई बार तो स्वस्थ दिखने वाले लोग भी इसका शिकार हो जाते हैं। हालांकि हार्ट अटैक के कुछ लक्ष्ण हैं, जिनको समझ लेना चाहिए। इससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। या फिर हार्ट अटैक की संभावना को टाला जा सकता है।

अमुमन यह माना जाता है कि जो व्यक्ति बाहर से स्वस्थ दिख रहा है, उसे हार्ट अटैक का खतरा नहीं होगा। यह सही नहीं है। दिल की बीमारी स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति को भी हो सकती है। व्यक्ति की जीवनशैली कैसी है, इस पर दिल की सेहत निर्भर नहीं करती। कई अन्य कारक भी होते हैं, जिनके कारण हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। सामान्यतौर पर रक्तचाप या कोलेस्ट्राल जैसी बीमारी से ही हार्ट अटैक जुड़ा हुआ नहीं है। क्योंकि कई ऐसे मामले भी आए हैं, जिसमें व्यक्ति सही प्रकार से अपनी सेहत का ख्याल रखता है और कसरत भी करता है। कुछ लोगों की लाइफस्टाइल भी बहुत अच्छी है। जैसे न तो वे धूम्रपान करते, न शराब का सेवन करते। तेलीय खाना भी नहीं खाते। इसके बावजूद उम्र के अनुसार उनको हार्ट अटैक आया है। हालांकि इसका यह अर्थ नहीं है कि नियमित कसरत छोड़ दें।

यह हो सकती हैं वजह

जिस प्रकार व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सर्दी खांसी हो जाती है, ठीक इसी प्रकार दिल का अपना स्वास्थ्य होता है। क्योंकि दिल शरीर का ऐसा अंग है, जो लगातार बिना रूके काम करता है। ऐसे में व्यक्ति की जीवनशैली दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। हालांकि कुछ लोगों में जेनेटिक्स बीमारी हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहे। यदि किसी व्यक्ति के माता-पिता को उम्र में हार्ट की बीमारी हुई तो संभावना रहती है कि इसका खतरा अधिक है।

उम्र सबसे बड़ा कारण

अनुवांशिक बीमारी नहीं होन पर भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसका कारण है उम्र। बढ़ी उम्र के कारण इसका खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर पुरुषों में यह जोखिम अधिक रहता है। हालांकि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो जाता है। ऐसे में उम्र के साथ जीवनशैली में बदलाव जरूरी हैं। इसके अलावा जिन लोगों को सोरायसिस या आर्थराइटिस जैसी बीमारी होने पर भी दिल की सेहत खराब होती है। ऐसे में स्वस्थ रहने पर भी हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है।

नियमित जांच जरूरी

जिस प्रकार दिल व पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए कसरत जरुरी है, उसी प्रकार जरूरी है जांच। समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। क्योंकि कि कई बार ऐसा भी देखा जाता है। कि नियमित शारीरिक अभ्यास करने वालाें को भी कोलेस्ट्रॉल अधिक होने या हाइपरटेंशन की समस्या पाई जाती है। इनके खास लक्षण भी कई बार नहीं दिखते। विशेषज्ञों का मानना है कि 20 की उम्र के बाद जांच को नियमति बनाएं। इसके लिए कोलोस्ट्रोल की जांच अपनी जीवनशैली के अनुसार करवाते रहें। सामान्य जीवनशैली वाले 4-6 साल में जांच करवा सकते हैं।

Heart Attack: Even a healthy-looking person can have a heart attack; know the symptoms.
स्वस्थ दिख रहे व्यक्ति को भी आ सकता है हार्ट अटैक, जान लें लक्षण

कहीं आप तनाव में तो नहीं

दरअसल तनाव कई सारी बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में जो लोग तनाव में रहते हैं, उनको रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की शिकायत रहती है। यह आगे चल कर हार्ट अटैक का कारण बनता है। इसके लिए जरूरी है कि नियमित कसरत के साथ ही खुद को खुश रखें। यह हार्ट अटैक को बचाने का एक माध्यम है।

पहले से मिलते हैं संकेत

हालांकि हमे लगता है कि हार्ट अटैक अचानक आ गया, लेकिन ऐसा नहीं है। शरीर कुछ संकेत पहले से ही देने लगता है। लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती और नजर अंदाज करते रहते हैं। इन संकेतों में सबसे पहले यह ध्यान रखें कि सीने में किसी प्रकार का दबाव नहीं रहे। या हल्का दर्द महसूस तो नहीं होत। इसके अलावा गर्दन, कंधे, पीठ और जबड़े में दर्द नहीं होना चाहिए। कोई काम करते समय अचानक सांस फूलता है तो यह गंभीर मामला है। शारीरिक काम के दौरान यदि चक्कर आता है तो यह हार्ट अटैक का लक्षण है। इसके अलावा बहुत अधिक थकान रहना भी एक कारण हो सकता है।

Heart Attack : कैसे करें बचाव

बचाव के लिए सबसे जरूरी है अपनी जीवनशैली सही रखें। विशेषकर कुछ आदतें उम्र के साथ जरूर बदल लें। शारीरिक श्रम करते रहें। इसके अलावा नियमित रूप से जांच जरूरी है। धूम्रपान को पूरी तरह से त्याग दें। हार्ट के साथ मधुमेय और शरीर में कोलेस्ट्रोल को जरूर नियंत्रित रखें। जीवन में तनाव कम करने के लिए योगा या अन्य तरीके अनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button