atal memorial campaign : हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलकों में होंगे अटल स्मृति सम्मेलन
हर विधानसभा क्षेत्र के चौक चौराहों पर लगेंगी अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियां
atal memorial campaign : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी ने तय किया है कि 25 दिसंरब से 31 दिसंबर तक हरियाणा के हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी याद में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।
इसको लेकर भाजपा हिरयाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। इसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारित मंत्री कृष्ण बेदी व हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष और जींद से विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा भी मौजूद रहे। बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग और कठोर परिश्रम के कारण ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में जाना जाता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जो काम दिया जाता है वे मिशन के रूप में पूरा करते हैं।
इस दौरान भाजपा के जींद जिला अध्यक्ष एडवोकेट तेजेंद्र ढुल ने कार्यकारिणी में पहुंचे सभी नेताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों, अभियानों की रिपोर्ट कार्यकारिणी में प्रस्तुत की। प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एसआईआर विषय पर कांग्रेस को घेरा एवं अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार कार्यकारिणी में रखे।
atal memorial campaign : वाजपेयी के नेतृत्व में देश को मिला विकास का नया आयाम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है। अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में जहां देश के विकास को एक नया आयाम मिला, वहीं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है।

atal memorial campaign : होंगे विभिन्न आयोजन
बड़ौली ने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, सुशासन यात्राएं एवं प्रभात फेरियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर एवं प्रमुख शहरों में कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 24 दिसंबरको अटल जी की सभी प्रतिमाओं एवं स्मारकों की साफ-सफाई एवं रखरखाव का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इसी दिन शाम को भाजपा कार्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन होगा और इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा पहुंचेंगे। 25 दिसम्बर को पंचकूला में अटल जी की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। पंचकूला में ही प्रदेशव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलनों में लोकसभा में दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण किया जाएगा।
atal memorial campaign : एसआईआर का लक्ष्य लोकतंत्र को मजबूत करना
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए कांग्रेस एसआईआर का विरोध कर रही है। श्री बेदी ने कहा कि जब सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी दलों के झूठ की पोल खोलनी शुरू की तो राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता चर्चा से भाग खड़े हुए। कांग्रेस नेताओं का इस तरह भागना बताता है कि विपक्ष के मन में चोर है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर करना और पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ना ही एसआईआर है।
जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल ने बैठक के दौरान जिले की विस्तृत संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण संगठनात्मक दृष्टि से जींद जिला सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए संगठन विस्तार को और गति देने का आह्वान किया।










