4 Jyotirlinga Yatra : ट्रेन से करें 4 धाम यात्रा, 11 मार्च से होगी शुरू प्रति व्यक्ति 18850 रुपये किराया
8 रातें और 9 दिन का विशेष टूर पैकेज, 4 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारिकाधीश और अक्षरधाम मंदिर के भी करें दर्शन
4 Jyotirlinga Yatra : यदि आप धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो भारतीय रेल द्वारा आपके लिए खास टूर पैकेज बनाया गया है। इससे आप 4 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ -साथ अक्षरधाम मंदिर और द्वारािकाधीश के दर्शन भी कर पाएंगे। यह यात्रा 9 दिन और 8 रातों की होगी। इसके लिए अलग-अलग श्रेणी की ट्रेन यात्रा में अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है। स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 18850 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि जो लोग एसी थ्री और एसी टू की यात्रा करना चाहते हैं, उनको अधिक राशि चुकानी होगी।
दरअसल यह यात्रा भारतीय रेलवे द्वारा ऐसे लोगों के लिए शुरू की जा रही है, चार धाम यात्रा करना चाहते हैँ। इस यात्रा में वे अन्य लोगों के साथ घूम सकेंगे और भारतीय रेलवे की लग्जरी सेवा का आनंद ले सकेंगे। यात्रा की शुरूआत 11 मार्च से की जा रही है और यह यात्रा 19 मार्च तक चलेगी। इसके लिए भारतीय रेलवे की वैबसाइट irctctourism.com पर आनलाइन बुकिंग करवानी होगी। यह यात्रा धार्मिक संगठनों के लिए खास रहने वाली है। क्योंकि एक साथ समूह के तौर पर 10 या इससे अधिक यात्रियों की बुकिंग होने पर खास छूट भी रेलवे द्वारा दी जाएगी।
यह रहेगा ट्रेन का रूट
हालांकि भारतीय रेलवे की सेवा विभिन्न पर्यटक स्थलों के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध रहती है। अब इसके तहत ही चार धाम की यात्रा शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 11 मार्च 2026 काे जमालपुर-क्यूल पटना-गया के रास्ते भागलपुर से यात्रा शुरू करेगी। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का ठहराव सासाराम जंक्शन पर किया जाना है। इस यात्रा के लिए ट्रेन 9 दिन और 8 रात तक चलेगी। इस दौरान चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करवाते हुए अक्षरधाम और द्वारिकाधीश के दर्शन भी करवाएगी।
इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी द्वारा तैयारी की जा रही है।

यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था
बिहार व आसपास के क्षेत्र के लोगों के साथ इस रूट के के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह यात्रा आपको धर्मिक स्थलों के दर्शन का नया अनुभव देने वाली होगी। इस पैकेज में यात्रा की सुविधा तो भारतीय रेलवे द्वारा दी ही जा रही है, साथ में ठहराव, भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। कुल मिलाकर यह यात्रा बेहद आरामदायक होने वाली है।
इस यात्रा के दौरान जिसमें ट्रेन यात्रा के साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिलेगा। इसके अलावा ठहरने की व्यवस्था के साथ रेलवे स्टेशन से मंदिर तक बस से यात्रा की सुविधा भी इसी पैकेज में रहेगी। साथ में टूर गाइड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों को सुबह की चाय के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन और इसके साथ ही रात का खाना ट्रेन में ही उपलब्ध करवाया जाएगा।
इन स्थलों के होंगे दर्शन
इस यात्रा से लोग उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर, मध्यप्रदेश के ही श्री ओंकारेश्वर, गुजरात के श्री नागेश्वर और श्री सोमनाथ के दर्शन की सुविधा देने वाली है। इसके साथ ही इस यात्रा में भगवान कृष्ण की नगरी द्वारिका के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर और भेट द्वारिका का का दर्शन करवाएगी। भारतीय रेलवे द्वारा इसी यात्रा में अहमदाबाद और दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर भी देखने को मिलेंगे। चार धाम के साथ यह दोनों स्थान भी यात्रा को रोमांचक बना रहे हैं। इस ट्रेन को बिहार के भागलपुर से चलाया जाएगा। इसके बाद जमालपुर, क्यूल, पटना, गया होते हुए सासाराम पहुंचेगी।
मध्य भारत के मंदिरों के दर्शन
बिहार के सासाराम से चलने के बाद इस ट्रेन के रूट पर पश्चिम भारत और मध्य भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि 200 से अधिक यात्रियों ने अपनी सीट बुक भी करवा दी है। यात्रा 19 मार्च 2026 तक चलेगी। मौसम के हिसाब से भी इस यात्रा का समय काफी बेहतर रहने वाला है। क्योंकि गर्मी से पहले ही यात्रा पूरी हो रही है।
किस श्रेणी में क्या रहेगा किराया
इस यात्रा के लिए किराया अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग रखा गया है। ताकि हर व्यक्ति अपने बजट के अनुसार यात्रा की योजना बना सके। इसके तहत तीन श्रेणियों की व्यवस्था की गई है। सबसे पहले आती है इकोनॉमी क्लास। यह स्लीपर क्लास होने वाली है और इसका किराया रहेगा 18850 रुपये प्रति व्यक्ति। वहीं थ्री एसी की यात्रा के लिए 33995 रुपये प्रति किराया तय किया गया है। यदि और भी अधिक बेहतर सुविधा यानी टू एसी का चयन करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 41990 रुपये रहने वाला है।










