Indian Railways: देश के इस राज्य में रेलवे सेवाओं में होगा विस्तार, 3 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे

कर्मचारियों की तैनाती से सुधेंगे सुविधाएं, यात्रियों को होगा लाभ

Indian Railways: भारतीय रेलवे अपनी सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत अब तीन नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। हालांकि यहां हाल्ट के रूप में ट्रेन का ठहराव पहले से होता है, लेकिन अब यहां पर कर्मचारियों की तैनाती होगी। इससे रेल यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बेहतर हो सकेंगी। इसक लिए रेलवे द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन 3 रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

यह सुविधा भारतीय रेल के पूर्वी क्षेत्र के तहत मादला जोन में दी जाएंगी। इससे बिहार राज्य में रेलवे सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए पूर्वी रेलवे मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद गोड्डा – दुमका और भागलपुर रेलवे सेक्शन पर 3  स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। या यूं कहें कि जिन 3 स्थानों पर रेलगाड़ियों का ठहराव होता रहा है उनको अब स्टेशन का दर्जा मिल गया है। इसके तहत रेलवे ने गंगवारा हाल्ट, पंजवारा और गोनूधाम हाल्ट का चयन किया गया है। अभी स्टेशन बनने की मंजूरी हुई है। रेलवे स्टेशन बनने पर यहां कर्मचारियों की तैनानी भी होगी।

पिछले साल हुआ था सर्वे

दरअसल यह क्षेत्र मालदा रेल मंडल के अधीन आता है। ऐसे में पिछले मंडल के अधिकारियों द्वारा एक सर्वे करवाया। इसमें सामने आए विषयों के आधार पर कुछ सिफारिश की गई थी। इन विषयों में इस रूट पर बेहतर ट्रेन संचालन के साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की भी बात कही गई। इन सिफारिशों को मंडल स्तर से पूर्व रेलवे के मुख्यालय भेजा गया था। अब मुख्यालय से इनको मंजूरी दे दी गई है और गतिशक्ति योजना के यह कार्य करवाए जाएंगे।

जगदीशपुर में नया टर्मिनल

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कम करने के लिए रेलवे द्वारा भागलपुर जंक्शन से 14.40 किलोमीटर की दूरी पर जगदीशपुर में नया टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए 3169 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके लिए रेलवे द्वारा भूमि अर्जन की कार्रवाई की जा रही है। यहां पर तीन यात्री प्लेटफार्म के साथ दो फुटओवर ब्रिज, सर्विस बिल्डिंग और सर्कुलेटिंग एरिया व चार लूप लाइन तैयार होंगी। वहीं दो गुड्स लाइन, पांच स्टेबलिंग लाइन, दो शंटिंग नेक, दो रेक ट्रांसफर लाइन, दो सिक लाइन और तीन पिट लाइन बनाई जानी हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल जाएगी।

भागलपुर जंक्शन के विकास पर खर्च होंगे 481 करोड़ा

भागलपुर के पास नया टर्मिनल बनने के साथ वर्तमान जंक्शन का भी विकास किया जाना है। रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 481.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि से रेलवे स्टेशन को मल्टीस्टोरी बनाया जाएगा। ऐसे में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही ट्रेन संचालन करने में भी सुविधा होगी। यात्रियों के साथ-साथ यहां कर्मचारियों को भी काम का बेहतर वातावरण मिल पाएगा।

पीरपैंती और गोड्डा के बीच नई रेलवे लाइन

रेलवे सेवाओं में विस्तार के तहत ही पीरपैंती-गोड्डा के बीच नई रेल लाइन बिछाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए रेलवे द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। (Railway news) क्योंकि इस रेल लाइन पर नया टर्मिनल और स्टेशनों का निर्माण हो रहा है, ऐसे में रेल गाड़ियों के संचालन में भी तेजी आएगी। इस रेलवे सेक्शन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा और रेल सेवा मिल सकेगी। यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई में भी यह विकसित ढांचा मदद करेगा और रेलवे की आमदनी में खासी वृद्धि होगी। क्योंकि भागलपुर जंक्शन इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्टेशन है। ऐसे में यहां नया टर्मिनल बनने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं नई लाइन बनने से ट्रेन को रोकने और चलाने की सुविधा भी बेहतर होगी। इसका असर सीध लोगों की यात्रा पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button