Railways Recruitment : रेलवे में आरक्षित कोटे की होंगी भर्ती भरेंगे 19884 पद

रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल कर रहा नियुक्तियों की तैयारी

Railways Recruitment : भारतीय रेलवे द्वारा जल्द ही 19884 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती सामान्य नहीं आरक्षित पदों पर होगी। यानी इस भर्ती में वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिसका बैकलाग अधूरा है। बैकलाग को पूरा करने के लिए ही भर्ती की जा रही है। क्योंकि सरकारी विभागों में अलग-अलग श्रेणी के लोगों के लिए सीट आरक्षित होती है। किन्हीं कारणों से इन पदों पर भर्ती नहीं हो पाती, या सेवानिवृति के कारण यह पद खाली हो जाते हैं। इनको अब विशेष भर्ती से भरा जाएगा।

रेलवे द्वारा विभिन्न आरक्षित वर्गों के 19884 बैकलाग पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल द्वारा की जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसे में आने वाले समय में विभिन्न आरक्षित श्रेणी के लोगों को रेलवे में नौकरी के अवसर मिलने वाले हैं। आरक्षित वर्ग के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के लिए भर्ती की जाती है। इन श्रेणियों के लोगो के लिए रेलवे में नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती को रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल द्वारा किया जाएगा।

किस श्रेणी में कितनी भर्ती

सरकारी नियम के अनुसार विभागों में या भर्तियों में आरक्षित वर्ग के लिए निश्चित आंकड़ा या अनुपात होता है। अब रेलवे द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित दिव्यांगजन श्रेणी में खाली हजारों पद को भरने के लिए यह विशेष भर्ती की जाएगी। इसके लिए रेलवे द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत कुल 19884 बैकलाग पदों पर कर्मचारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती में सबसे अधिक संख्या अनुसूचित जाति के आरक्षित वर्ग की रहने वाली है। इस वर्ग के लिए 6640 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 6459 रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती होनी है। अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 5730 उम्मीदवारों का चयन होगा और दिव्यांगजन आरक्षण श्रेणी में 1055 पदों को भरा जाना है। इन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल भविष्य में आने वाली भर्तियों के साथ इन आरक्षित वर्ग के बैकलाग की भर्ती करेगा।

जानें बैकलाग पदों के बारे में

अन्य विभागों की तरह ही रेलवे भी आरक्षित वर्गों के लिए कोटा निर्धारित होता है। ऐसे में रेलवे के नियमों के तहत यदि किसी भर्ती सत्र में आरक्षित श्रेणियों के योग्य उम्मीदवार नहीं पहुंच पाते तो उनके कोटे से पदों को समाप्त नहीं किया जाता। इन पदों को बैकलाग के रूप में सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद जब भी अगला भर्ती चक्र आता है, उसमें आरक्षित वर्गों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती होती है। इसके तहत ही अब बैगलाग के 19884 पदों पर भर्ती होनी है।

पहले भी हुई है बैकलाग की भर्ती

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 1 जनवरी 2026 तक इस कोटे के तहत 18121 आरक्षित पदों और 482 दिव्यांगजन पदों पर भर्ती हुई है। इसके तहत कुल रिक्तियों में से करीब 43% सीटें अनुसूचित जाति की भरी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में सबसे अधिक भर्ती हुई हैं। इस श्रेणी में 10186 रिक्त पदों पर रेलवे ने भर्ती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button