Navratra Vrat Me Khana : नवरात्र में काम के साथ स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, पूरा पोषण लें, अधिक खाना नहीं खाएं

सुबह की शुरूआत से रात तक रखें पोषण का ध्यान, काम के दौरान रहें हेल्दी

Navratra Vrat Me Khana : चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से हा रही है। ऐसे में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो वर्किंग और नवरात्र का व्रत भी रखते हैं। हालांकि व्रत पूरी तरह से अनुशासन का प्रतीक हैं, ऐसे में दिन भर काम भी करना है और खाने की भी सीमा तय होती है। ऐसे में अपने काम के साथ व्रत का भी पूरी तरह से रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। लगातार 9 दिन तक व्रत रखने वाले लोगों के लिए हम खास जानकारी बता रहे हैं।

कई बार देखने में आता है कि कामकाजी लोग व्रत के दौरान घर निकलने से पहले ही भरपूर खाना खा कर चलते हैं। क्योंकि काफी लोग व्रत के दौरान बाहर से कोई भी चीज नहीं खाते। ऐसे में संभावना रहती है कि इस नियम के अनुसार सुबह अधिक खाना हो सकता है। यह व्रत का सही तरीका नहीं है। या फिर काम इस प्रकार का हो सकता है कि दिन भर व्रत में खाने लायक कुछ नहीं मिलता। ऐसे में संयम के साथ अपने आहार पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

अधिक व भारी खाना बिगाड़ सकता है सेहत

दिन भर का खाना सुबह ही खाने से या दिन भर की ऊर्जा के लिए एक बार में ही भारी खाना खाने से सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में खाना संतुलित अैर पौष्टिक होना चाहिए। क्योंकि कई लोग व्रत के कारण सुबह ओवरईटिंग करते हैं। इसके कारण दिन भर वे सुस्त रहते हैं या थकावट महसूस होती है। साथ ही इससे दि में भूख भी अधिक लगती है। क्योंकि व्रत आस्था के साथ संयम से होता है, ऐसे में इसका पालन सही प्रका से होना चाहिए। ऐसा खाना लें कि दिन भर तरोताजा महसूस करें और काम भी प्रभावित नहीं हो। क्योंकि व्रत के कारण ऊर्जा की कमी के साथ भूख डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। इसलिए संतुलित आहार का चयन करें।

महिलाओं के लिए दोहरी चुनौती

वर्किंग महिलाओं के लिए व्रत के दौरान दोहरी चुनौती रहती है। क्योंकि उन्हें अपने काम के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां भी निभानी होती हैं। इसलिए उनके लिए संतुलित आहार और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में पोषण विशेषज्ञ डा. प्रियंका का कहना है कि व्रत के दौरान तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। साथ ही ताजा खाना खाएं। इससे शहरी में एनर्जी भी बनी रहेगी और व्रत भी साथ-साथ चलेंगे। क्योंकि खाना नहीं खाने से या भूखा रहने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इससे थकान भी जल्दी होती है। वहीं ऐसे में अधिक फैटी खाना स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। कुछ लोग भूख से बचने के लिए बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं। इससे शरीर में दुष्प्रभाव भी आते हैं।

रूटीन दिनचर्या को रखें सामान्य

यह सही है कि नवरात्र व्रत में काम करना जरूरी है। ऐसे में दिन का सामान्य काम और डाइट को संतुलित रखना जरूरी हो जाता है। व्रत की स्थिति में लंबे काम के घंटे होने पर बीच-बीच में ब्रेक लिया जा सकता है। वहीं खाने के बीच में लंबा समय अंतराल करने की बजाय हल्का खाना लें बौर अंतराल कम रखें। इसके लिए प्रयास करें की तली हुई चीजों से बचा जाए। भूने हुए स्नेक्स को लिया जा सकता है। इसमें मखाना सबसे अच्छा स्नेक्स हो सकता है।
इसके अलावा डिहाइड्रेशन ये बचने के लिए लगातार पानी पीया जा सकता है। अन्य विकल्पों में छाछ, नारियल पानी को भी अपनाया जा सकता है।

नवरात्र में काम के साथ स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, पूरा पोषण लें, अधिक खाना नहीं खाएं
नवरात्र में काम के साथ स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, पूरा पोषण लें, अधिक खाना नहीं खाएं

लंबे समय तक ऊर्जा देनी वाला हो खाना

पोषण विशेषज्ञ डा. प्रियंका का कहना है कि व्रत में भोजन ऐसा होना चाहिए जिससे लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहे। इससे काम करना भी आसान हो जाता है। ऊर्जा के साथ -साथ पेट भी रहे। क्योंकि यह व्रत लगातार 8 या 9 दिन करने होते हैं। ऐसे में मखाने के साथ शकरकंद को खाया जा सकता है। हां मीठा खाने में चीनी को हटा कर गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है।

फलों पर भी रखें नजर

हालांकि व्रत में लोग फल खाकर एनर्जी लेते हैं, लेकिन आजकल बाजार में फल भी कीटनाशक वाले मिलते हैं। ऐसे में फल खरीदते और खाते समय इनकी गुणवत्ता जांच लें। जैसे केला व्रत में काफी अच्छा रहता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इसको कैमिकल से नहीं पकाया गया हो। वहीं ऊर्जा और फाइबर से भरपूर फल सेब का भी सेवन किया जा सकता है। व्रत में शरीर को डिटाक्स भी किया जाता है। ऐसे में पपीते का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा अनाज, मौसमी, संतरा का जूस लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button