POCO C85x Phone : बाजार में आया पोको का यह नया फोन, 5-जी पर चलेगा लेटेस्ट माडल, 2 दिन चलेगी बैटरी
आकर्षक लुक के साथ नए फीचर, बजट फोन का सपना कर सकते हैं पूरा, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान
POCO C85x Phone : यदि आप भी सस्ता और आधुनिक फीचर वाला नया स्मार्ट फोन तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हो गई है। क्योंकि शाओमी की सब ब्रांड कंपनी पोको ने अपना नया स्मार्ट फोन भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। यह फोन है पोको C85x। यूं तो पोको द्वारा विभिन्न फोन तैयार किए जा रहे हैं और कई माडल बाजार में आते हैं, लेकिन कंपनी की लेटेस्ट C-सीरीज में भी यह फोन लेटेस्ट माडल है। 5 जी वाला यह फोन बहुत ही कम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।
पोको C85x में 32MP कैमरा और 6300mAh बैटरी मिल रही है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया जा रहा है। यह इस फोन को काफी बेहतर बनाता है। इसके अलावा कंपनी द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि इस फोन की बैटरी दो दिन तक बैकअप देने में सक्षम है।
ऐसे में भारतीय उपभोक्ताओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में यह फोन काफी उपयोगी हो सकता है। ऐसे में कम बजट में जो लोग बेहतर स्मार्ट फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए पोको C85x बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि इतनी कम राशि में 5G कनेक्टिविटी के साथ लंबी चलने वाली बैटरी भी मिल रही है। इसकी तकनीक की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट हाइपर OS 3 पर रन करता है।
2 स्टोरेज वैरिएंट के साथ फोन, कीमत भी इसके अनुसार
भारतीय बाजार में कंपनी द्वारा पोको C85x फोन 2 स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसके आधार पर ही कीमत निर्धारित की गई हैं। पहला वैरिएंट है 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वाला बेस वैरिएंट है। इसकी कीमत महज 10999 रुपये रखी गई है। हालांकि इसमें बैंक ऑफर की छूट मिल सकती है।
वहीं दूसरे वैरिएंट 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 11999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। दोनों ही वैरिएंट में कलर ऑप्शन के रूप में ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन दिए गए हैं। हालांकि स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाने की सुविधा मिल रही है।
IP57 रेटिंग के साथ शानदार लुक वाला फोन
यह नया फोन जहां बेतहर फीचर उपलबध करवा रहा है, वहीं इसका लुक भी काफी अच्छा है। IP57 रेटिंग के साथ मस्कुलर लुक मिल रहा है। इसके मटेरियल और फिनिशिंग की बात की जाए तो इसका बैक पैनल एवं फ्रेम में हाई-क्वालिटी पॉलीकार्बोनेट का प्रयोग किया गया है। बैक पैनल पर हाथ से पकड़ने पर अच्छी ग्रिप के लिए एक खास टेक्सचर उपलब्ध करवाया गया है। इससे फोन पर उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं।
फीचर के बारे में जान लें
इस फोन में लगे पोर्ट्स और बटन इसको खास बनाते हैं। दूसरे कई फोन की तरह ही इस फोन में भी दाएं ओर पावर बटन के साथ वॉल्यूम रॉकर्स के बटन मिल रहे हैं। वहीं फोन के नीचे की ओर USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा प्राइमरी माइक और स्पीकर ग्रिल भी नीचे ही हैं। ऊपरी पैनल की बात की जाए तो यहां पर 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा रहेगी। इसकी सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है।
बड़ी डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स
पोको C85x फोन में डिस्प्ले 6.9 इंच का मिल रहा है। साथ ही इसके चारों ओर पतले बेजल्स यानी किनारे बनाए हुए हैं। इसमें ऊपर की ओर वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल दिया गया है। यह सेल्फी कैमरा के लिए काफी बेहतर है। यह फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है। इसके चलते ही फोन को IP57 रेटिंग मिलती है। इसके साथ ही 6.9 इंच का HD के साथ एडॉप्टिव सिंक डिस्प्ले मिल रही है। वहीं डिस्पले का रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। 240Hz टच सैंपलिंग रेट उपलबध करवाया जा रहा है। तेज धूप में भी इस फोन को आसानी से प्रयोग किया जा सकेगा। क्योंकि 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
कैमरा क्वालिटी भी बेहतर
हालांकि मार्केट में एक से बढ़ कर एक बेहतर गुणवत्ता वाले कैमरा फोन आ रहे हैं, लेकिन इस बजट में पोको C85x शानदार विकल्प दे रहा है। क्योंकि इसमें रियर डुअल कैमरा सेटअप उपलब्ध है। इसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।










