Bihar Railway : रेलवे में कमाई का मौका, 8 स्टेशनों पर टिकट एजेंट भर्ती शुरू
Bihar Railway : रेलवे द्वारा स्टेशन पर टिकट बिक्री कर कमाई का मौका दिया जा रहा है। जी हां, भारतीय रेलवे के सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत युवाओं के लिए कमाई का अच्छा अवसर सामने आया है। मंडल के तहत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) नियुक्त किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
इस पहल के तहत अब छोटे और ग्रामीण स्टेशनों पर यात्रियों को अनारक्षित (जनरल) टिकट आसानी से मिल सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।
Bihar Railway : तीन साल के लिए होगी नियुक्ति
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए की जाएगी। अगर कार्य संतोषजनक रहा तो अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चयनित एजेंट रेलवे के निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार काम करेंगे। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट को जनरल टिकट जारी करने पर कमीशन दिया जाएगा। यानी जितनी ज्यादा टिकट बिक्री होगी, उतनी अधिक कमाई का अवसर मिलेगा। यह पूरी तरह प्रदर्शन आधारित आय का मॉडल है।

Bihar Railway : योग्यता और जरूरी दस्तावेज
इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास रखी गई है। आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य होंगे:
- चरित्र प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- डिमांड ड्राफ्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्व-अभिप्रमाणित)
- अधूरे आवेदन सीधे रद्द कर दिए जाएंगे, इसलिए सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करना जरूरी है।
Bihar Railway : इन स्टेशनों पर होगी तैनाती
- दलसिंहसराय
- सोनपुर
- बरौनी
- बेगूसराय
- लाखमिनिया
- खगड़िया
- मानसी
- नवगछिया
- दलसिंहसराय स्टेशन पर दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन के लिए विशेष रूप से एजेंट नियुक्त किए जाएंगे।
Bihar Railway : आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निम्न माध्यमों से जमा कर सकते हैं:
- पंजीकृत डाक
- साधारण डाक
- कोरियर
- स्वयं उपस्थित होकर
- ध्यान रखें कि 29 अप्रैल के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।










